Baby Monkey Punch Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों नन्हा बंदर ‘पंच’ पसंदीदा सितारा बना हुआ है, जिससे लोग देखना बेहद ही पसंद कर रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे यह छोटा सा बंदर अपने नए समूह के सदस्यों से पहली बार मिल रहा है. जहां, आमतौर पर नए वातावरण में जानवर सबसे ज्यादा डर हुए होते हैं, लेकिन पंच ने बिना किसी डर के नए साथियों के साथ दोस्ती कर ली है.
तो वहीं, इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. लोग जमकर इस वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं. पंच की यह जादुई झप्पी न केवल पशु प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि यह तनाव भरे इंटरनेट माहौल में एक तरह से ऊर्जा फैलाने का काम कर रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ लोग इस नन्हे बंदर की तुलना इंसानी जज्बातों से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि प्यार और अपनेपन की भाषा हर जीव समझता है.
आखिर क्या है पंच की खासियत?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पंच की वीडियो ने लोगों के साथ-साथ वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान भी अपनी तरफ तेजी से खींचा है, जो प्राइमेट्स (बंदरों की प्रजाति) के सामाजिक व्यवहार पर अध्ययन करते हैं. दरअसल, यह वीडियो साबित करता है कि बंदरों के अंदर भी इंसानों की तरह ही अकेलापन महसूस करने और साथ की तलाश करने की गहरी प्रवृत्ति होती है. जहां, नए साथियों द्वारा पंच को तुरंत स्वीकार करना और पंच का उन पर भरोसा जताना, प्रकृति के सबसे सुंदर रिश्तों में से एक बताया जा रहा है.
यहां देखें वायरल वीडियो
🇯🇵🥹 In a Japanese zoo, baby monkey Panch, who had been clinging to a plush toy after being rejected by his mother, has finally found a real friend.
Zookeepers had given him a plush orangutan to replace his mother, but now he has finally found a friend who truly cares for him. pic.twitter.com/GpgLULkB7T
— Visegrád 24 (@visegrad24) February 18, 2026
फिलहाल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो पर ‘प्योर लव’ और ‘हार्ट मेल्टिंग’ जैसे कमेंट्स भरकर रहे हैं. तो वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक नन्हे बंदर ने हमें सिखा दिया है कि एक छोटा सा आलिंगन किसी का भी दिन बना सकता है. तो वहीं, पंच और उसके नए परिवार की यह कहानी अब इंटरनेट की सबसे सुखद और प्रेरणादायक वायरल स्टोरीज में से एक बन चुकी है जिससे लोग देखना सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.