Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > एक पिता की ऐसी अनोखी ‘ममता’, देख आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू

एक पिता की ऐसी अनोखी ‘ममता’, देख आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू

सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रही कहानी एक ऐसे ऑटो रिक्शा चालक की (Auto Driver) है जो अपनी पत्नी के निधन के बाद अपनी छोटी बेटी को अपने साथ रिक्शे पर लेकर निकलता है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-13 12:11:35

Mobile Ads 1x1

Heart touching moment: आज के भागदौड़ भरे जीवन में ज्यादातर कई ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो हमारे दिल को पूरी तरह से छू लेती है. यह तो सभी जानते हैं कि इंसानियत और परिवार का प्यार से बढ़कर इस दुनिया में कुछ नहीं होता है. तो वहीं, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसको देखने के बाद हर किसी का दिल पिघल गया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक अपनी छोटी सी बेटी को आगे की सीट पर बैठाकर रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है. तो वहीं, पहली नजर में लोगों को लगा कि शायद वह उसे स्कूल ले जा रहा होगा या उसेसैरकरा रहा होगा. लेकिन जब इसकी गहराई में जाकर असली वजह पता चली, तो लोगों का दिल पसीज गया.

यहां देखें वायरल वीडियो



दिल को छू लेने वाली वजह

ऑटो रिक्शा चालक ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु कुछ समय पहले ही हो गई थी. उनके घर में बच्ची की देखभाल करने वाला कोई दूसरा सदस्य नहीं है.

 साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से  वह बच्ची को डेकेयर या क्रैच (Creche) में नहीं भेज सकता है. तो, ऐसे में उसके पास केवल दो विकल्प थे, पहला या तो वह काम छोड़कर घर पर रहे और दानेदाने को मोहताज हो जाए, या फिर अपनी बेटी को अपने साथ लेकर निकले.

पिता ने किस रास्ते को चुना?

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वह हर दिन अपनी बेटी के लिए रिक्शे के अगले हिस्से में एक छोटी सी जगह बनाता है, जहां वह बैठती है, खेलती है और कभीकभी पिता के काम करते समय वहीं सो जाती है.

इतना ही नहीं, वह धूप, धूल और शोर के बीच अपने पिता के साथ रहती है क्योंकि उसके पिता के पास उसे सुरक्षित रखने का इससे बेहतर और कोई जरिया नहीं है.

वीडियो देखने के बाद लोगों ने दी प्रतिक्रिया

जैसे इस कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी विभिन्न प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. जहां, कुछ लोगों ने इसे संर्घष और प्यार का अनोखा उदाहरण बताया है, तो वहीं, कई लोगों ने पिता के जज्बे को सलाम भी किया है.

 इस कहानी से एक बात को यह साफ है कि दुनिया में पिता से बढ़कर अपने संतान को कोई प्यार नहीं कर सकता है.

 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > एक पिता की ऐसी अनोखी ‘ममता’, देख आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-13 12:11:35

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS