Woman Feeds Disabled Husband: अक्सर शादियों में लोग तामझाम और दिखावे में सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसको देखने के बाद शायद आप भी पिघल जाएंगे. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि शोर-शराबे और भीड़ के बीच एक महिला अपने दिव्यांग पति की देखभाल करती हुई नजर आ रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी चेहरों की मुस्कान यह बयां कर रही है कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनका रिश्ता भरोसे और अटूट प्रेम की नींव पर टिका हुआ है. तो वहीं, दूसरी तरफ यह वीडियो न केवल एक भावुक पल है, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा संदेश भी देता है. जहां आजकल रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर दरार आ जाती है, वहीं यह जोड़ा साबित कर रहा है कि साथ निभाने का इरादा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है. इसके साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं. यहां देखें वायरल वीडियो View this post on Instagram A post shared by Flirting Lines (@flirting.lines) नेटिज़न्स ने वीडियो पर जमकर बरसाया प्यार वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'आज के दौर में जहां लोग स्वार्थ देखते हैं, वहां यह समर्पण देख दिल खुश हो गया है.' तो वहीं एक अन्य यूजर ने इसे 'ईश्वर का साक्षात रूप' बताया है. इस वीडियो ने डिजिटल दुनिया में सकारात्मकता की एक नई लहर पैदा कर दी है. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर करते हुए कह रहे हैं कि शादी केवल एक रस्म नहीं, बल्कि सुख-दुख में एक-दूसरे की ढाल बनने का वादा है.