<

कुदरत का चमत्कार! बिना किसी डॉक्टर के महिला ने घर पर ही एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ, हैरत में पड़े लोग

जलगाव जामोद तहसील के 'चारबन' नाम के एक आदिवासी बहुल गांव में एक महिला ने बिना किसी मेडिकल सुविधा के, घर पर ही एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. महिला समेत सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिसे देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान हैं.

महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक बेहद हैरान कर देने वाली और अद्भुत खबर सामने आई है. जलगाव जामोद तहसील के ‘चारबन’ नाम के एक आदिवासी बहुल गांव में एक महिला ने बिना किसी मेडिकल सुविधा के, घर पर ही एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. 

लाखों-करोड़ों में किसी एक के साथ होने वाली यह बेहद दुर्लभ घटना है, जिसे देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान हैं. हैरत की बात ये है कि महिला समेत सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं.

डॉक्टर भी रह गए हैरान

बुलढाणा के चारबन गांव के रहने वाले पंशीराम सस्त्या की 27 वर्षीय पत्नी रियानी ने बेहद कठिन परिस्थितियों में, बिना किसी डॉक्टरी मदद के घर पर ही 4 बच्चों को जन्म दिया. जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं में 3 लड़के और 1 लड़की शामिल हैं. प्रसव के तुरंत बाद मां रियानी और चारों नवजात बच्चों को जळगाव जामोद के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों द्वारा की गई प्राथमिक जांच में गनीमत यह रही कि मां और चारों बच्चे सुरक्षित पाए गए, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं. 

प्री-मैच्योर हुई डिलीवरी

हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी दुर्लभ डिलीवरी में बच्चे समय से पहले (प्री-मैच्योर) पैदा होते हैं, जिसकी वजह से उनका वजन काफी कम होता है. इन चारों नवजात बच्चों का वजन भी 900 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच है. इसी वजह से बच्चों और मां को बेहतर और विशेष इलाज के लिए तत्काल खामगांव के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. फिलहाल खामगांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष निगरानी में मां और उसके चारों नवजात शिशुओं का इलाज जारी है. बिना किसी मेडिकल सुविधा के मां और चारों बच्चों का सुरक्षित होना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST