Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Punjabi wedding viral video: पंजाब में दूल्हे और मेहमानों ने दुल्हन पर उड़ा डाले लाखों रुपये, नोटों की बारिश देख दंग रह गए लोग! वीडियो वायरल

Punjabi wedding viral video: पंजाब में दूल्हे और मेहमानों ने दुल्हन पर उड़ा डाले लाखों रुपये, नोटों की बारिश देख दंग रह गए लोग! वीडियो वायरल

पंजाब के तरनतारन जिले के पत्ती क्षेत्र में एक शादी समारोह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस शादी में आये मेहमानों और दूल्हे ने दुल्हन पर इतने नोटों की बारिश की, कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गयीं.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-18 15:31:08

Mobile Ads 1x1

यूं तो पंजाबी शादियों की यह शान दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन पंजाब के तरनतारन जिले के पत्ती क्षेत्र में एक शादी समारोह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस शादी में आये मेहमानों और दूल्हे ने दुल्हन पर इतने नोटों की बारिश की, कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गयीं. 
कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आए NRIs ने तो रुपयों के साथ डॉलर्स भी उड़ाए. DJ वाले ने बताया कि इतने ज्यादा नोट हो गए थे कि उन्हें बोरे में भरकर ले जाना पड़ा. 

नोटों की भारी बरसात

शादी विवाह पैलेस में हुई, जहां मेहमानों और दूल्हे ने दुल्हन पर नोटों का मूसलाधार वर्षा हुई. अनुमान है कि इस शादी में 4-5 लाख रुपये दुल्हन पर उड़ाए गए. वीडियो में दिख रहा है कि पूरा डांस फ्लोर नोटों से पट गया था. मेहमानों में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आये NRI भी शामिल थे, जिन्होंने दिल खोलकर नोटों की बारिश की और भरतीय रुपये के साथ डॉलर भी जमकर उड़ाए. यह नजारा इतना शाही था कि देखने वाले दंग रह गए.

DJ वालों की थकान

‘जब तक नचेंगी मैं वारि जाऊं नोट…’ गाने पर नोट बरसाने का सिलसिला शुरू हुआ तो यह थमा ही नहीं. DJ वाले ने बताया कि नोट इकट्ठा करते-करते वे थक गए. उन्हें इस शादी से करीब 3 लाख रुपये की कमाई हुई है. यह वीडियो 14 फरवरी का है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. DJ निशान सिंह ने एक वीडियो जारी करके बताया कि कई लोग 8.5 करोड़ रुपये उड़ाए जाने के दावे कर रहे हैं जोकि गलत है. उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि लगभग 3 लाख रुपयों के आस-पास नोट उड़ाए गए थे.



इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. लोग इसे पंजाबी शादियों की भव्यता का प्रतीक बता रहे हैं तो कुछ ने कहा कि इतने पैसे से गरीब बेटियों की शादी हो सकती थी. दुल्हन पर नोट बरसाना पंजाबी परंपरा का हिस्सा है, लेकिन इस बार का नजारा असाधारण था.

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > Punjabi wedding viral video: पंजाब में दूल्हे और मेहमानों ने दुल्हन पर उड़ा डाले लाखों रुपये, नोटों की बारिश देख दंग रह गए लोग! वीडियो वायरल

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-18 15:31:08

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS