<

तीन चमत्कार और ईमानदारी की हुई जीत, ऐसे मिला 12 लाख का सोने का गहना

यह घटना किसी फिल्मी कहानी (Film Story) जैसी लग सकती है, लेकिन यह ईमानदारी (Honesty) और चमत्कार (Miracle) के मेल की एक अद्भुत मिसाल पेश करती है.

Miracle With Indian Women:  कलयुगी दुनिया में यूं तो बहुत कम लोग हैं जो ईमानदार होते हैं. एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ यह बताया कि ईमानदार होना कितनी अच्छी बात है बल्कि यह भी साबित किया कि इस दुनिया में आज भी अच्छे लोगों की कमी नहीं है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

कैसे हुई कहानी की शुरुआत?

यह कहानी तब शुरू हुई जब एक महिला ने अनजाने में अपने 12 लाख रुपये के सोने के गहने एक पुराने डिब्बे या बैग में रखकर मेज पर ही छोड़ दिए थे. घर की सफाई के दौरान, परिवार के किसी अन्य सदस्य ने उसे ‘कचरा’ समझकर बाहर कूड़ेदान में फेंक दिया. लेकिन, जब तक महिला को इसका अहसास हुआ कि उसका कीमती सोना गायब है, तब तक कचरा उठाने वाली गाड़ी वहां से जा चुकी थी.

तीन चमत्कार और ऐसे मिला गहना

इस दौरान महिला के साथ तीन चमत्कार देखने को मिला. जहां,पहले चमत्कार में महिला को गलती का अहसास हुआ, वह तुरंत कचरा डिपो की तरफ तेजी से भागी. इस दौरान कचरा ढोने वाली गाड़ी बीच रास्ते में किसी तकनीकी खराबी की वजह से रुक गई थी. तो वहीं, परेशान महिला ने  जब नगर निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया, तो उन्होंने बिना किसी देरी के महिला की मदद की. इसके साथ ही कचरे के ढेर को सड़क किनारे खाली किया गया और वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने पूरी लगन के साथ-साथ उस पैकेट को ढूंढने में अपना जी-जान तक लगा दिया.

हजारों किलो कचरे के बीच वह पैकेट सही सलामत मिल गया. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि कचरे को कॉम्पैक्ट करने वाली मशीन ने उस पैकेट को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया था. ज्यादातर मामलों में गहने टूट सकते थे या पिघल सकते थे.

ईमानदारी की हुई सबसे बड़ी जीत

तो वहीं, सेने गहने मिलने के बाद, महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जहां, उन्होंने उन सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को यह विश्वास दिलाया कि आज भी ईमानदारी और मानवता जीवित है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Child Borewell Rescue: बोरवेल में फंसा था मासूम, 23 घंटे बाद मिली जिंदगी; उज्जैन में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…

Last Updated: April 10, 2026 21:44:41 IST

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Nashik IT Company Case: नासिक के आईटी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन भी कराया, गोमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…

Last Updated: April 10, 2026 20:57:47 IST

दिल्ली में बदल गया हाजिरी लगाने का तरीका, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचेंगे, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…

Last Updated: April 10, 2026 20:37:54 IST

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…

Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना पर थें बैठे

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:25:00 IST