Instagram Reel Craze: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी अपनी बेटी को घर की छत से नीचे कूदने के लिए कह रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग काफ़ी चिंतित हैं कि लोग अपनी Instagram रील्स को सबसे अलग दिखाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं. इस डरावने वीडियो में दिखाया गया है कि आदमी ज़मीन पर खड़ा है, जबकि छोटी बच्ची पहली मंज़िल की रेलिंग पर खड़ी है – जो कि एक बहुत ही खतरनाक स्थिति है. वीडियो में आदमी अपने हाथ फैलाते हुए दिख रहा है, और अपनी बेटी को छत से नीचे कूदने का इशारा कर रहा है. बच्ची को छत से नीचे कूदते हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि आदमी एक पतले से गद्दे पर खड़ा था, जिसे शायद गिरने पर चोट से बचाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एक यूज़र ने कमेंट किया, “सिर्फ़ एक रील बनाने के लिए उसने अपनी ही बच्ची को छत से नीचे कूदने के लिए कह दिया… ऐसे बेवकूफ़ पिता को तुरंत जेल भेज देना चाहिए.” एक अन्य यूज़र ने कहा, “अज्ञानी और बेशर्म लोगों के लिए सोशल मीडिया सिर्फ़ पैसे और शोहरत कमाने का एक ज़रिया है.” कई लोगों ने इस आदमी को गिरफ़्तार करने की मांग की है.
2-3 साल के बच्चे को दूसरी मंजिल से कुदवाना? ये बच्चे की जान से खिलवाड़ है, बेवकूफी नहीं!
सोशल मीडिया के लालच में बच्चे को मौत मत भेजो।
शर्म करो ऐसे माँ-बाप!बच्चों की सुरक्षा
वायरल लालच#ChildSafety #ReelKiPagalpan pic.twitter.com/7iL0pcMpZT— SANTOSH PANDEY (@Santosh53172026) April 10, 2026
इससे पहले भी हुआ था वीडियो वायरल
यह घटना उस वायरल वीडियो के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जिसमें मध्य प्रदेश की एक महिला अपने सोते हुए बच्चे को स्कूटी की डिक्की में रखकर बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाती हुई दिखाई दी थी. लोगों ने महिला के इस काम की जमकर आलोचना की. एक यूज़र ने कहा, “लोग अपने वीडियो को वायरल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.” एक अन्य यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “रील बनाने का नशा है, बाबू भैया.”