<

Katahal Biryani: नॉनवेज बिरयानी भी हो जाएगी फेल, स्वाद ऐसा कि हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलियां, देखें रेसिपी

कटहल बिरयानी चिकन बिरयानी का शानदार शाकाहारी विकल्प है. कच्चे कटहल के टुकड़े मसालों के साथ मिलकर इतने स्वादिष्ट हो जाते हैं कि नॉनवेज प्रेमी भी ललचा जाएं. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी!

आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा, ‘अरे! वेज बिरयानी भी कोई बिरयानी है?’ तो आप उनको ये कटहल बिरयानी खिलाइए. इस बिरयानी का स्वाद बिल्कुल नॉनवेज बिरयानी जैसा है.

कटहल बिरयानी चिकन बिरयानी का शानदार शाकाहारी विकल्प है. कच्चे कटहल के टुकड़े मसालों के साथ मिलकर इतने स्वादिष्ट हो जाते हैं कि नॉनवेज प्रेमी भी ललचा जाएं.

आवश्यक सामग्री (4 सदस्यों के लिए)

कटहल मैरिनेशन के लिए:
कटहल (कच्चा, छोटे टुकड़े) – 300 ग्राम
दही – 1 कप (गाढ़ा)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
बिरयानी मसाला – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

चावल के लिए:
बासमती चावल – 2 कप (20 मिनट भिगोए हुए)
जीरा – 1 टीस्पून
तेजपत्ता – 2, दालचीनी – 1 इंच, लौंग – 4, इलायची – 4
नींबू का रस – 2 टीस्पून, हरी मिर्च – 2

बिरयानी के लिए:
प्याज (बारीक कटा) – 2 बड़े (लहसुन भूने)
टमाटर (कटा) – 2
हरा धनिया व पुदीना – ½-½ कप
घी/तेल – 4 टेबलस्पून
केसर (दूध में भिगोया) – 2 टेबलस्पून
गरम मसाला – 1 टीस्पून 

बनाने की विधि

1: कटहल मैरिनेट करें  
कटहल के टुकड़ों को उबालकर नरम कर लें. दही में अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला और नमक मिलाकर कटहल को 2-3 घंटे मैरिनेट करें. इससे स्वाद गहरा आएगा.

 2: चावल आधा पकाएं  
बड़े बर्तन में पानी उबालें. जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, नींबू रस, हरी मिर्च और नमक डालें. भिगोए चावल डालकर 70-80% पकाएं (4-5 मिनट), इसके बाद छान लें. 

 3: कटहल भूनें 
कड़ाही में 2 टेबलस्पून घी-तेल गर्म करें. जीरा, तेजपत्ता और साबुत मसाले डालकर भूनें. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. मैरिनेटेड कटहल डालें, टमाटर, धनिया-पुदीना मिलाकर 8-10 मिनट भूनें. गरम मसाला छिड़कें.

 4: लेयरिंग करना और दम लगाना 
भुने कटहल को आधी चावल की लेयर पर फैलाएं. भुना प्याज, पुदीना-धनिया, केसर दूध डालें. उसके ऊपर बाकी चावल लेयर करें. ऊपर से घी, केसर और मसाले डालें. आटे की पतली रोटी से सील करें या भारी तवे से दबाएं. धीमी आंच पर 25-30 मिनट तक दम लगाएं.

सर्विंग टिप्स

गर्मागर्म बिरयानी को रायता, मिर्ची का सालन या प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें. यह बिरयानी त्योहारों या पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST

श्री श्याम क्लासेस में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…

Last Updated: April 9, 2026 10:37:13 IST

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST