झारखंड वायरल वीडियो: झारखंड के गढ़वा जिले का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जोकि मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित एक स्कूल का बताया जा रहा है. जहां ओयोजित होली मिलन समारोह में डीजे पर भोजपुरी का अश्लील गाना ‘लूट ए राजा मुंहवा पर डाली के चदरिया लहरिया लूट ए राजा…’ बज रहा है. छात्रा और शिक्षक इस पर जमकर डांस कर रहे हैं. छात्र-छात्रा इस वीडियो पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहा है.
इतनी कम उम्र में इस तरह के गाने पर बच्चों से डांस करवाना सीधे-सीधे शिक्षा के मंदिर का अपमान है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों द्वारा जमकर आलोचना की जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
सामने आ रहे इस वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि शिक्षक ही छात्राओं को अश्लील गानों पर डांस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. हाथ में छड़ी लेकर बच्चियों को डीजे की धुन पर नचाया जा रहा है. इतना ही नहीं, मास्टर साहब खुद भी छात्राओं को गोद में उठाकर डांस करते नजर आ रहे हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या स्कूलों में इसी तरह के कार्यक्रम होंगे? और इस पर शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करेगा?
Haryanvi Girl Dance Viral Video: हरियाणवी गाने पर छात्रा ने लगाए ठुमके, डांस परफॉरमेंस से बनाया हर किसी को अपना दीवाना, सपना चौधरी को छोड़ा पीछे
डीजे की धुन पर डांस कर रही छात्राएं
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि छात्राएं डीजे की धुन पर नाच रही हैं और स्कूल के हेडमास्टर भी उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, एक शिक्षक हाथ में छड़ी लेकर छात्राओं को डांस करने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं और दूसरे हाथ से मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. वहीं एक अन्य शिक्षक छात्राओं को गोद में उठाकर नाचते नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान बनाए गए आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. डीजे पर “लहरिया लूटा ए राजा जी” जैसे गाने बजाए गए और छात्राएं भी डांस करती नजर आईं.
फिलहाल इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अब देखना यह होगा कि शिक्षा के मंदिर में हुए इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई कब तक होती है.