Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > ‘मैं भारत की हूं और..’, झारखंड की बेटी नंदिनी की भावुक पंक्तियां इंटरनेट पर छाईं, वीडियो हुआ वायरल

‘मैं भारत की हूं और..’, झारखंड की बेटी नंदिनी की भावुक पंक्तियां इंटरनेट पर छाईं, वीडियो हुआ वायरल

झारखंड की बेटी नंदिनी का वायरल वीडियो: झारखंड की बेटी नंदिनी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे सुन हर किसी का मन भावुक हो गया है.

Written By: Shristi S
Last Updated: February 10, 2026 20:30:20 IST

Mobile Ads 1x1
Jharkhand girl Nandini Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों झारखंड की एक बेटी नंदिनी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में छोटी से लड़की नंदिनी ने काफी अहम बात की है. जिसे सुन हर किसी का मन भावुक हो गया है. वीडियो में नंदिनी ने काफी भावुक होने वाली पंक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘मैं भारत की हूं और ये भारत मेरा है’. वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है.

वीडियों में क्या कह रहीं हैं नंदिनी?

वायरल वीडियो में झारखंड की रहने वाली नंदिनी ने कहा कि हम एक ऐसे समाज में जीते है, जहां पत्थर की मूर्त को तो छप्पन भोग लगते है लेकिन भूखे, नंगे तड़पकर सो जाते है लोग. मजदूर को मजदूर समझिए, मजबूर नहीं. गरीब को काम दीजिए दान नहीं और अगर दान देने के इच्छूक है तो जीते-जी रक्तदान दीजिए. मरने के बाद अंगदान देकर मरते हुए को जीवनदान दीजिए. यहीं है सच्ची देशभक्ति और यहीं ये सच्ची राष्ट्रप्रेम. न सरकार मेरी है ना रब मेरा है और ना ही बड़ा सा नाम मेरा है बस इसी बात का गुरूड़ है मुझे कि मै भारत की हूं और ये भारत मेरा है.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@zindagi.gulzar.h)

वीडियो देख क्या है यूजर्स के रिएक्शन?

झारखंड की बेटी नंदिनी का यह वायरल वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर बच्ची को काफी प्यार मिल रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि वाह बेटा दिल जीत लिया. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि बड़ी होकर पक्का नेता बनेगी. तीसरे ने कमेंट किया कि शिक्षा की ताकत, अन्य यूजर ने कहा कि बच्चों को भगवान का रूप कहा जाता है, और इस बच्ची ने उसे साबित भी कर दिखाया है. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > ‘मैं भारत की हूं और..’, झारखंड की बेटी नंदिनी की भावुक पंक्तियां इंटरनेट पर छाईं, वीडियो हुआ वायरल

Written By: Shristi S
Last Updated: February 10, 2026 20:30:20 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS