लोग सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला साड़ी पहनकर आग के साथ नाचती नजर आ रही है.
यह स्टंट देखकर नेटिजन्स गुस्से से लाल हो गए हैं. लोग इसे बेवकूफी भरी हरकत बता रहे हैं. ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में महिला ने खुद की ही साड़ी में आग लगा ली.
वीडियो की खतरनाक झलक
वीडियो में एक महिला लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है. उसकी साड़ी के पल्लू पर आग लगी हुई है और वो उसे हिलाती हुई गोल-गोल घूमकर डांस कर रही है है. @Mountain4u ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ” महिलाएं वायरल होने के लिए साड़ी में भी आग लगा सकती हैं अपनी जान को जोखिम मे डालकर रील बनाना क्या सही है? अभी पूरे शरीर में आग लग जाए तो क्या होगा, मूर्खता की सारी हदे पार.” सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘सुसाइड मिशन’ करार दिया और शेयर करते हुए चेतावनी दी कि ऐसे स्टंट की नकल न करें.
महिलाएं वायरल होने के लिए साड़ी में भी आग लगा सकती हैं अपनी जान को जोखिम मे डालकर रील बनाना क्या सही है
अभी पूरे शरीर में आग लग जाए तो क्या होगा, मूर्खता की सारी हदे पार। pic.twitter.com/q7qXmxyumK
— Argumentor (@Mountain4u) March 4, 2026
सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा
इस वीडियो को देखकर यूजर्स गुस्से से उबल पड़े. वीडियो का कमेंट बॉक्स लोगों के गुस्से भरे कमेंट्स से भरा पड़ा है. एक यूजर ने लिखा, “ये क्या बेवकूफी है? जान जोखिम में डालकर लाइक्स कमाना?” दूसरे ने कहा, “साड़ी जलेगी और अस्पताल पहुंच जाएगी, फिर वीडियो डिलीट कर दोगे.” कईयों ने इसे ‘डेंजरस चैलेंज’ बताते हुए प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की. वीडियो के कई हजार व्यूज होने के बावजूद ज्यादातर रिएक्शन नकारात्मक हैं.
साड़ी जैसे ज्वलनशील कपड़े में आग का स्टंट करना बेहद जोखिम भरा है. थोड़ी-सी चिंगारी भी पूरे शरीर को झुलसा सकती है, जिससे गंभीर जलन या जान जाने का खतरा हो सकता है.