जर्मनी की एक महिला सिना रूपैंथल ने एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने लाइव टीवी शो के दौरान बेहद कम समय में 10 पुरुषों को उठाकर पटक दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
जर्मन महिला ने अनोखे कारनामे से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
जर्मनी का एक लाइव टीवी शो का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जर्मनी की एक महिला सिना रूपैंथल ने एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.
दरअसल, सिना अपनी ताकत के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने लाइव टीवी शो के दौरान बेहद कम समय में 10 पुरुषों को उठाकर पटक दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिना ने मात्र 37.44 सेकंड में 10 लोगों को एक-एक करके कंधे पर उठाया और आगे की ओर मैट पर फेंक दिया. यह कारनामा उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख शहर में ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स – डाई ग्रोबे शो डेर वेल्टरेक्रोडे’ नामक टीवी शो के सेट पर किया, जो Sat.1 चैनल पर लाइव प्रसारित हुआ. नियमों के अनुसार, हर व्यक्ति को पूरी तरह सिर के ऊपर उठाना था, हाथ सीधे लॉक करके, और फिर आगे फेंकना था. सिना ने बिना किसी रुकावट के सारी प्रक्रिया एक सांस में पूरी की. उनकी यह उपलब्धि महिलाओं की श्रेणी में ’10 लोगों को उठाकर फेंकने का सबसे तेज समय’ के लिए है, जो सिना के पहले के रिकॉर्ड ‘फास्टेस्ट स्ट्रॉन्गवुमन थ्री ऑब्स्टेकल मेडली’ को मजबूत करती है.
सिना जर्मनी की एलीट स्ट्रॉन्गवुमन एथलीट, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और कोच हैं. वे दुनिया की चौथी सबसे मजबूत नेचुरल महिला एथलीट मानी जाती हैं और जर्मनी में स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स के कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड उनके नाम हैं. स्ट्रॉन्गेस्ट ब्रांड की एंबेसडर होने के साथ-साथ वे स्ट्रॉन्गवुमन जर्मनी नामक नॉन-प्रॉफिट संगठन की फाउंडिंग मेंबर भी हैं, जो महिला स्ट्रेंथ एथलीट्स के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
सिना का कहना है कि इस रिकॉर्ड से वे साबित करना चाहती हैं कि महिलाएं भी बेहद मजबूत हो सकती हैं और बड़े-बड़े कारनामे कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “महिला का मजबूत होना गर्व की बात है.” यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. दर्शकों ने न सिर्फ उनकी ताकत की तारीफ की, बल्कि फेंके जाने वाले लोगों की हिम्मत और मुस्कान पर भी मजाकिया कमेंट्स किए.
Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…