11
Lollipop Kid Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटे बच्चे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जब सारे बच्चे स्कूल असेंबली में प्रार्थना करते नजर आ रहे है, वहीं एक मासूम सा बच्चा अपनी ही दुनिया में मग्न है, आंखे बंद कर वह बच्चा चुपके से अपनी जेब में कुछ ठठोल रहा है.
यह वीडियो देख हर किसी को उस बच्चे की मासूमियत अदा पर प्यार आ गया. उसे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि उसकी यह प्यारी शरारत और उसके पीछे खड़े दोस्त की हरकतों के साथ मिलकर एक ऐसा दिल को छू लेने वाला पल रच देगी, जिसे देखकर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएगा. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर वह छोटा सा बच्चा स्कूल असेंबली में प्रार्थना के दौरान क्या कर रहा था.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में विद्यालय में सुबह की असेंबली में प्रार्थना चल रही थी, हर बच्चा अपनी आंखे बंद करके प्रार्थना कर रहा था, लेकिन उस प्रार्थना में जिसने सबका ध्यान खिंचा वह है एक छोटा-सा बच्चा जिसने प्रार्थना ने लिए अपनी आंखे तो बंद कर रखी थी, लेकिन बार-बार अपने जेब को ठठोल रहा था.
आंखे बंद रख उसने अपनी जेब से एक लोलीपॉप निकाली और उसे चुस कर वापस अपनी शर्ट की पोकेट में रख लिया. यह नाजरा सोशल मीडिया पर देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल हो गया है.
यहां देखें वीडियो
📽️WATCH | Student eats chocolate with closed eyes during school assembly pic.twitter.com/yjWc0mEEuE
— The Tatva (@thetatvaindia) March 26, 2026
वायरल वीडियो देखने के बाद क्या है यूजर्स का रिएक्शन?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने काफी ज्यादा प्यार बटौरा. एक यूजर ने कमेंट किया कि उसे लगता है कि अगर वह अपनी आंखें बंद कर ले, तो हम उसे देख नहीं पाएंगे. दूसरे यूजर ने कहा कि वह प्यारा है, लेकिन मुझे बुरा लग रहा है कि उसकी शर्ट फटी हुई है. तीसरे यूजर ने माजकिये लहजे में लिखा कि गजब का डेडिकेशन हैं साहब आपके अंदर.
अन्य ने लिखा कि कितना पढ़ा-लिखा और सही नागरिक बोध वाला बच्चा है, उसने उसे अपनी जेब में रख लिया; कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति तो उसे वहीं फेंक देता. तो एक ने लिखा कि क्लिप के आखिर में, उसके पीछे खड़ा लड़का ‘भारत माता की जय’ कहने के लिए इतना उत्साहित था.