Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > मैनेजर की आयी कॉल, मेट्रो की फर्श पर ही लैपटॉप खोल काम करने लगा कर्मचारी, पोस्ट वायरल

मैनेजर की आयी कॉल, मेट्रो की फर्श पर ही लैपटॉप खोल काम करने लगा कर्मचारी, पोस्ट वायरल

दिल्ली मेट्रो के एक भीड़भाड़ वाले डिब्बे में एक व्यक्ति फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करने लगा, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-03-19 11:39:00

Mobile Ads 1x1

भीड़ से घिरी हुई मेट्रो, जहां खड़े होने की भी जगह नहीं, अगर वहां लैपटॉप खोलकर काम करना पड़ जाये तो कितना मुश्किल होगा. हाल ही में इसी से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो के एक भीड़भाड़ वाले डिब्बे में एक व्यक्ति फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करने लगा, जिसकी फोटो क्लिक करके kush.exe नाम के यूजर ने एक्स पर अपलोड कर दी. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गयी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर यूजर @kuxh101 द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर ने 3.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं.

घटना का पूरा विवरण

तस्वीर में दिख रहा कि एक व्यक्ति दिल्ली मेट्रो के एक पैक्ड कोच में फर्श पर बैठा है, जहां खड़े होने की भी जगह मुश्किल से मिल रही है. उसके घुटनों पर लैपटॉप रखा है और एक हाथ में फोन है, मानो वह मीटिंग या कोई जरूरी काम निपटा रहा हो. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “saw this guy in the metro. got a call from his manager and immediately opened his laptop, sat on the floor, and started finishing his work.” यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और लोगों ने इसे खूब रीट्वीट किया, साथ ही लाइक व कमेंट्स की बौछार कर दी.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं. एक तरफ जहां कुछ लोगों ने व्यक्ति की मेहनत की तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने काम के दबाव पर सवाल उठाए. कई यूजर्स ने इसे “नेक्स्ट-लेवल वर्क एथिक” बताया और कहा कि यह डेडिकेशन का प्रतीक है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “मैनेजर ने कॉल किया और भाई ने तुरंत ऑफिस बना लिया.” दूसरी ओर, चिंता जताने वालों ने कहा कि कोई जॉब में इतना दबाव नहीं डालनी चाहिए कि इंसान फर्श पर बैठकर काम करे. एक यूजर ने लिखा, “यह इंस्पायरिंग भी है और वरीइंग भी. पर्सनल और प्रोफेशनल बाउंड्रीज ब्लर हो गई हैं.” 

MORE NEWS