Live TV
Search
Home > Career > आधी रात में बाइक पर रोमांस नहीं, चल रहा लैपटॉप पर फाइनेंस, हसल कल्चर की सच्चाई या खतरनाक ट्रेंड?

आधी रात में बाइक पर रोमांस नहीं, चल रहा लैपटॉप पर फाइनेंस, हसल कल्चर की सच्चाई या खतरनाक ट्रेंड?

Viral Man work on Bike in Midnight: आधी रात बाइक पर लैपटॉप चलाता युवक वायरल हुआ, जो हसल कल्चर की सच्चाई को दर्शाता है. काम का बढ़ता दबाव अब लोगों को सफर और निजी पलों में भी चैन से जीने नहीं देता है.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 8, 2026 09:04:58 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Work Man on Bike: जब शहर गहरी नींद में डूबा होता है, तब कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए जाग रहे होते हैं. लेकिन क्या हर कीमत पर काम करना सही है? हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इसी सवाल को फिर से चर्चा में ला दिया है. रात करीब 12:15 बजे रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में एक युवक अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ लैपटॉप पर काम करता नजर आता है. अंधेरे में चमकती स्क्रीन और उसका पूरी तरह काम में डूब जाना, आधुनिक “हसल कल्चर” की एक सटीक तस्वीर पेश करता है.

वीडियो के कैप्शन लिखा कि रात के 12 बजे बाइक पर रोमांस नहीं, लैपटॉप के साथ फाइनेंस चल रहा है. इस कैप्शन बाद इसे और भी चर्चा में ला दिया. यह दृश्य केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है जिसमें काम को हर चीज़ से ऊपर रखा जा रहा है. आज के दौर में कई लोग अपने सफर, छुट्टियों और यहां तक कि निजी पलों में भी काम करने के लिए मजबूर महसूस करते हैं. यह ट्रेंड कहीं न कहीं उस दबाव को दिखाता है जो कॉर्पोरेट और फ्रीलांस दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आते ही लोगों ने अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी. कुछ ने इसे भारतीय कॉर्पोरेट संस्कृति की सच्चाई बताया, तो कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया. वहीं कई यूज़र्स ने चिंता जताते हुए कहा कि यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है. “भाई घर जाकर सो जा” जैसे कमेंट्स इस बात का संकेत हैं कि लोग इस स्थिति को सामान्य नहीं मान रहे.

सुरक्षा और स्वास्थ्य पर सवाल

चलती या खड़ी बाइक पर काम करना न केवल असुरक्षित है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है. लगातार काम करने की आदत से तनाव, थकान और बर्नआउट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसके अलावा, सड़क पर ऐसी गतिविधियां दुर्घटना का कारण भी बन सकती हैं.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के वीडियो वायरल हुए हों. इससे पहले भी लोगों को सफर के दौरान या खास मौकों जैसे शादी समारोह में काम करते हुए देखा गया है. ये घटनाएं इस बात को उजागर करती हैं कि “हमेशा काम करते रहो” वाली मानसिकता कितनी गहराई तक लोगों के जीवन में प्रवेश कर चुकी है.

संतुलन बनाना क्यों है जरूरी

काम जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है संतुलन. जीवन सिर्फ डेडलाइन और टारगेट्स तक सीमित नहीं होना चाहिए. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी प्राथमिकताओं पर दोबारा सोचने की जरूरत है क्योंकि हर समय काम करना सफलता की गारंटी नहीं, बल्कि थकावट का रास्ता भी हो सकता है.

MORE NEWS