Money Death Viral Video: चाहे इंसान हो या जानवर मां का दिल तो मां का दिल ही होता है. ममता का सबसे दर्दनाक रूप तब सामने आता है जब एक मां अपने ही बच्चे को खो देती है. ऐसा ही दिल तोड़ देने वाला दृश्य इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.एक बेबस लंगूर मां अपने नन्हे बच्चे को सीने से लगाए घंटों भटकती रही मानो उसे यकीन ही न हो कि उसका लाल अब इस दुनिया में नहीं रहा. कभी दीवार पर बैठकर उसे कसकर चिपका लेती, तो कभी उसे गोद में लेकर इधर-उधर घूमती उसकी हर हरकत में दर्द, बेबसी और ममता साफ झलक रही थी.यह भावुक कर देने वाला नज़ारा जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.
कहां का है मामला?
वीडियो रायगढ़ का बताया जा रहा है. जहां एक मादा बंदर अपने बच्चें के लाश को लेकर घूम रही थी. जिसके बाद मां अपने बच्चे को गोद में लेकर घंटों घूमती रही. वह बच्चे को सीने से लगाए घूमती रही. देखने वालों ने बुधवार शाम 25 मार्च को इस घटना का वीडियो बनाया.वीडियो में दिख रही जगह फ़ॉरेस्ट ऑफ़िस के पास एक सरकारी पोल्ट्री फ़ार्म की दीवार है. बंदर कभी दीवार पर बैठती, कभी बच्चे को गोद में लेकर घूमती. यह साफ़ नहीं है कि बच्चे की मौत कैसे हुई. शक है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई होगी.बच्चे की मौत का कारण अभी भी साफ़ नहीं है. मां बंदर अपने बच्चे को सीने से लगाए घूमती रही. दीवार पर बंदरों का एक बड़ा झुंड भी मौजूद था, जो उसके साथ बैठा था.
एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लंगूर मां अपने मृत बच्चे को सीने से लगाए लंबे समय तक इधर-उधर घूमती नजर आती है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की मौत करंट लगने से हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। pic.twitter.com/kUNZ14bk4Y
— Divyanshi Singh (@DivyanshiS8913) March 27, 2026
बंदरों की भीड़ जमा
जिस दीवार के पास बंदर अपने मरे हुए बच्चे के साथ बैठा था, उसके पास दूसरे बंदरों का भी एक बड़ा झुंड था. सभी बंदर चुपचाप एक-दूसरे को देख रहे थे. बंदरों को इतना शांत देखकर लग रहा था कि वे दुख मना रहे हैं. लोग इस इमोशनल सीन पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लोग कहते हैं कि इंसानों की तरह बंदरों में भी इमोशन होते हैं. वे इन्हीं इमोशन की वजह से ऐसा करते हैं. बंदरों के इन इमोशन को समझने की ज़रूरत है.
वन विभाग के अधिकारियों ने क्या कहा?
रेंजर संजय लाकड़ा ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उस समय टीम को इस घटना के बारे में पता नहीं था. जानकारी मिलने के बाद, टीम ने बंदरों के झुंड को ढूंढा लेकिन वे नहीं मिले.
chhattisgarh news, group of monkeys, crowd of monkeys, dead baby monkey, raigarh news, forest guard, forest guard team, emotional case of monkeys, chhattisgarh forest department