Viral Video: नाई की दुकान पर बंदर का दाढ़ी बनवाने और मसाज लेने का 37 सेकंड का वीडियो वायरल है. लोग बंदर की समझदारी देख हैरान हैं.
बंदर ने नाई से कराई मसाज
Viral Video: सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ अजीब वायरल होता रहता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल है. इस वीडियो में एक बंदर नाई की दुकान पर आराम से बैठकर दाढ़ी बनवाता दिख रहा है. 37 सेकंड का यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है.
आमतौर पर आपने पुरुषों को ही सैलून में दाढ़ी बनवाते देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में बंदर एकदम प्रोफेशनल ग्राहक की तरह कुर्सी पर बैठा है. उसे भी इंसानों की तरह गले पर चादर लपेटी गई है. नाई उसकी मसाज करता नजर आ रहा है. सबसे हैरानी की बात ये है कि बंदर से बिल्कुल नहीं डर रहा, बल्कि एन्जॉय कर रहा है.
ऐसा बंदर पहली बार देखा कि जो नाई की दुकान में पहुँच जाता है
और खुद बता बताकर मसाज करवाता है। pic.twitter.com/ZM0SvmePg9— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) September 19, 2026
शेविंग के बाद बंदर फुल बॉडी मसाज का मजा लेता भी दिख रहा है. वह नाई के हर इशारे को मान रहा है और शांति से बैठा हुआ है. उसका अंदाज देखकर लग रहा है जैसे वह रोज सैलून आता हो.
इस मजेदार वीडियो को अश्विनी सोनी नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ऐसा बंदर पहली बार देखा कि जो नाई की दुकान में पहुंच जाता है और खुद बता बताकर मसाज करवाता है. बंदर को मसाज करते देखने के लिए वहां भीड़ जुट जाती है. वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. लोग बंदर की समझदारी देखकर हैरान हैं.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…