Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन दरअसल ऐसी विज़ुअल ट्रिक होती है जो दिमाग को असली चीज से थोड़ा अलग देखने पर मजबूर कर देती है. कई बार हमें तस्वीर में वह चीज दिखती है जो असल में होती नहीं, या जो सामने होती है वह तुरंत नजर नहीं आती,आजकल कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें खास तरीके से बनाई जाती हैं. इनमें आकार, रंग और पैटर्न को इस तरह मिलाया जाता है कि असली चीज़ हमारी आंखों से छिप जाती है.
पहले के समय में लोग ऐसी चीजों को जादू-टोना या किसी रहस्यमयी शक्ति से जोड़कर देखते थे. लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने समझाया कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा दिमाग तस्वीरों और पैटर्न को खास तरीके से समझता और प्रोसेस करता है.तो क्या आप तैयार हैं अपने दिमाग और नजरों की परीक्षा देने के लिए?
5 सेकंड में ढूंढिए दूसरा आदमी
इस तस्वीर में एक ‘टापू का दृश्य’ दिखाई दे रहा है. एक आदमी हाथ में ‘कुल्हाड़ी’ लिए खड़ा है और उसके कंधे पर एक ‘पक्षी’ बैठा हुआ है. ऐसा लगता है जैसे वह कोई एक्सप्लोरर है और किसी को ढूंढ रहा है.लेकिन असली ट्विस्ट यही है कि जिस दोस्त को वह ढूंढ रहा है, वह इसी तस्वीर में छिपा हुआ है.
क्या आप उसे 5 ‘सेकंड में देख सकते हैं?’
आपका समय अब शुरू होता है, जल्दी कीजिए,समय तेजी से खत्म हो रहा है… 5…4..3…2…1… टाइम अप
क्या आपको दूसरा आदमी मिल गया?
ध्यान से तस्वीर को देखिए हो सकता है वह आपकी आंखों के सामने ही हो, लेकिन पैटर्न की वजह से नजर न आ रहा हो.अगर आपने 5 सेकंड के अंदर दूसरा आदमी ढूंढ लिया तो बधाई हो! इसका मतलब है कि आपकी नजरें काफी तेज हैं और आप छोटी-छोटी चीजों को जल्दी पहचान लेते हैं.और अगर नहीं ढूंढ पाए तो चिंता की बात नहीं है.
सही जवाब
इस तस्वीर में छिपे दूसरे आदमी को देखने के लिए ‘तस्वीर को उल्टा करके देखना होगा’. जैसे ही आप ऐसा करेंगे, आपको ‘पक्षी और आदमी के कंधे के बीच की जगह में दूसरे आदमी का चेहरा’ नजर आ जाएगायही वजह है कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन इतना ट्रिकी है.
