Spot the Hidden Bell: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं जो हमारे दिमाग को भ्रमित कर देती हैं. हम जो देखते हैं, वो हमेशा सही नहीं होता, क्योंकि कई बार हमारी आंखें और दिमाग मिलकर चीजों को अलग तरीके से समझते हैं. यही वजह है कि ऐसे पजल्स न सिर्फ मजेदार होते हैं, बल्कि दिमाग को एक्टिव रखने और ऑब्जर्वेशन स्किल्स को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं.
तस्वीर में आपको रंग-बिरंगे ट्यूलिप के फूल दिखाई देंगे, जिनके आसपास मधुमक्खियां भी मंडरा रही हैं. पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगेगा, लेकिन इसी के बीच एक घंटी छिपी हुई है.अब आपके पास सिर्फ 9 सेकंड हैं. ध्यान से पूरी तस्वीर को देखें और हर कोने को गौर से जांचें. कई लोग इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए अगर आप समय रहते घंटी ढूंढ लेते हैं, तो आपकी नजरें सच में बहुत तेज हैं.अगर अभी तक आपको घंटी नहीं मिली है, तो एक बार फिर ध्यान से देखिए, क्योंकि जवाब आपकी आंखों के सामने ही हो सकता है.
कहां छिपी है घंटी?
समय खत्म हो चुका है. अगर आपने घंटी ढूंढ ली है, तो बधाई हो. और अगर नहीं ढूंढ पाए, तो बता दें कि घंटी तस्वीर के ऊपर बाईं तरफ छिपी हुई है. इसका आकार ट्यूलिप जैसा ही है, लेकिन इसमें पंखुड़ियां नहीं हैं, इसी वजह से इसे पहचानना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
