Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > सिर्फ तेज नजर वाले ही जीत पाएंगे ये चैलेंज! जेब्राओं के झुंड में छिपा बाघ 8 सेकंड में दिखा तो आप वाकई खास हैं

सिर्फ तेज नजर वाले ही जीत पाएंगे ये चैलेंज! जेब्राओं के झुंड में छिपा बाघ 8 सेकंड में दिखा तो आप वाकई खास हैं

Optical Illusion challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों और दिमाग को चकमा देने वाली तस्वीरें आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. ऐसी तस्वीरें न सिर्फ देखने में दिलचस्प होती हैं, बल्कि हमारी नजर और दिमाग की तेजी को भी बताती हैं.हम भी आपके लिए एक ऐसा ही पजल सेकर आए है,तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2026-02-01 14:47:31

Mobile Ads 1x1

Optical Illusion challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे इंसानी आंखों को धोखा दे सकें. यही वजह है कि इन्हें ब्रेन अटेंशन और विजुअल स्किल्स परखने का आसान तरीका माना जाता है. वैज्ञानिक और न्यूरोसाइंटिस्ट भी यह समझने के लिए ऐसी तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं कि हमारा दिमाग हकीकत को कैसे देखता और समझता है.

ऐसा माना जाता है कि इस तरह की पहेलियों को हल करने से समस्या सुलझाने की क्षमता, ध्यान केंद्रित करने की आदत और सोचने का तरीका बेहतर होता है.

चलिए अब आपका चैलेंज शुरू करते हैं.

 चैलेंज- 8 सेकंड में बाघ को खोजिए

नीचे दी गई तस्वीर अफ्रीका के जंगल की है, जिसमें जेब्राओं का एक झुंड दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. यह तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर ‘फ्रांस लैंटिंग’ द्वारा ली गई है.पहली नजर में तस्वीर बहुत शांत और खूबसूरत लगती है, लेकिन इसी तस्वीर में एक बड़ा खतरा छिपा हुआ है -‘एक बाघ”.चुनौती यह है कि आपको ज़ेब्राओं के बीच छिपे उस बाघ को सिर्फ 8 सेकंड में ढूंढना है’.

 आपका समय अब शुरू होता है…

ध्यान से तस्वीर को देखें.
Optical Illusion challenge 4

बाघ ने खुद को इतनी अच्छी तरह से छिपाया है कि वह साफ दिखते हुए भी नजरों से ओझल हो सकता है.

क्या आपको बाघ दिख गया?

 समय खत्म!

अगर आपने तय समय में बाघ को ढूंढ लिया, तो आपकी नजर और ध्यान देने की क्षमता काफी तेज मानी जाएगी.

अगर अब तक नहीं ढूंढ पाए हैं, तो कोई बात नहीं. जवाब नीचे है.

 जवाब: बाघ कहां छिपा है?

तस्वीर के ‘ऊपरी दाएं (Top Right) कोने’ में ध्यान से देखें. वहीं ज़ेब्राओं के बीच बाघ छिपा हुआ है.

Optical Illusion challenge 3

MORE NEWS