Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > जब ऑटो में सो रही थी मासूम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो, यात्री ने ऐसे किया रिएक्ट

जब ऑटो में सो रही थी मासूम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो, यात्री ने ऐसे किया रिएक्ट

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोग एक पिता के समर्पण (Father's Dedication) की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 11, 2026 12:41:49 IST

Mobile Ads 1x1

Girl sleeping in auto: इंटरनेट की दुनिया में ज्यादातर ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो या तो मानवता को शर्मसार कर देते हैं या फिर रिश्तों की गहराई की एरक नई परिभाषा बदल देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद आपका भी दिल पीघल जाएगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधारण सी ऑटो राइड तब एक भावनात्मक चर्चा में बदल गई, जब यात्री ने कार की पिछली सीट पर एक छोटी बच्ची को सोते हुए देखा. तो वहीं, वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोगों ने विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक यात्री ने अपनी यात्रा के लिए एक ऑटो बुक की थी. लेकिन  जैसे ही वह ऑटो के पास पहुंचा और उसने देखा कि पिछली सीट पर एक छोटी लड़की बेहद ही गहरी नींद में सो रही थी. इतना ही नहीं, यात्री के लिए यह स्थिति थोड़ी चौंकाने वाला थी. जब उसने ड्राइवर से इस बारे में पूछा, तो ड्राइवर ने बड़े ही विनम्र भाव से एक ऐसी वजह बताई जिसने न सिर्फ यात्री का बल्कि वीडियो को देखने वाले दर्शकों का भी दिल जीत लिया. 

ड्राइवर ने बताई बेहद ही अनोखी वजह

सवाल पूछे जाने पर ड्राइवर ने यात्री को जानकारी देते हुए बताया कि वह एक सिंगल पैरेंट है. घर पर बच्ची की देखभाल करने वाला कोई नहीं था और वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकता थे. इसके अलावा ड्राइवर ने यात्री से बहुत ईमानदारी के साथ कहा कि ‘श्रीमान, मेरी बेटी आज बहुत ज्यादा ही थक गई थी और सो गई है. अगर आपको इसकी वजह से  बैठने में असुविधा हो रही है, तो आप कृपया यह ट्रिप कैंसिल कर दें, मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से आपको परेशानी हो, लेकिन मैं इसे जगाना या कार से बाहर नहीं करना चाहता हूं.’

इतना कहने पर यात्री भी भीवुक हो गया. जिसके बाद यात्री ने न सिर्फ उसी कार में सफर किया, बल्कि ड्राइवर के धैर्य और समर्पण की जमकर सराहना भी की है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

इंटरनेट पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. जहां, कुछ नेटिज़न्स ने ड्राइवर को ‘सुपर डैड’ का खिताब दिया, तो किसी ने कहा कि एक पिता से अच्छा प्यार कोई नहीं कर सकता है. हालांकि, लोग इस बात से भी ज्यादा खुश थे कि कैसे एक पिता अपनी आजीविका कमाने के साथ-साथ अपनी संतान की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > जब ऑटो में सो रही थी मासूम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो, यात्री ने ऐसे किया रिएक्ट

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 11, 2026 12:41:49 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS