Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Plastic Eggs News: बाजार में मिल रहे हैं प्लास्टिक अंडे? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, घर पर ही जांचें असली है या नकली है अंडा!

Plastic Eggs News: बाजार में मिल रहे हैं प्लास्टिक अंडे? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, घर पर ही जांचें असली है या नकली है अंडा!

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाजार में प्लास्टिक या नकली अंडे बिक रहे हैं. लोगों में अंडों के सेवन को लेकर डर का माहौल है, लेकिन कुछ घरेलू टेस्ट से आसानी से अंडे में मिलावट का पता लगाया जा सकता है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 13, 2026 16:48:54 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Plastic Egg: सोचिये आप हेल्दी प्रोटीन के लिए रोज सुबह नाश्ते में अंडे खा रहे हैं, लेकिन वो प्रोटीन देने की जगह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा हो. ऐसा ही एक दावा एक वीडियो में किया जा रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाजार में प्लास्टिक या नकली अंडे बिक रहे हैं. 
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि नकली अंडे या प्लास्टिक के एंड बनाना मुश्किल और महंगा है, इसलिए ये महज एक अफवाह है. लेकिन अंडे में कुछ मिलावट के कुछ मामले सामने आए हैं. लोगों में अण्डों के सेवन को लेकर डर का माहौल है, लेकिन कुछ घरेलू टेस्ट से आसानी से अंडे में मिलावट का पता लगाया जा सकता है.

प्लास्टिक अंडे का दावा 

प्लास्टिक अंडे बनाना मुश्किल और महंगा है. चीन में 2010 के दशक में कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जहां रसायनों से नकली अंडे बनाने की कोशिश दिखाई गई. लेकिन भारत में FSSAI ने कई बार स्पष्ट किया कि बड़े पैमाने पर ऐसा उत्पादन संभव नहीं है. हालिया वायरल वीडियो में महिला अंडे को काटकर प्लास्टिक जैसा पदार्थ दिखाती है, लेकिन यह संभवतः रंग या मोम से कोटेड असली अंडा है. गाजियाबाद और मुरादाबाद जैसे मामलों में रंगीन सफेद अंडों को देसी अंडा के रूप में दिखाने की मिलावट पकड़ी गई है, जिसकी पहचान की जा सकती है.

घर पर आसान टेस्ट

पानी में डुबोएं टेस्ट: असली अंडा पानी में डूब जाता है, जबकि हल्का, नकली या खाली अंडा तैर सकता है. वास्तविक अंडा भारी होता है, इसलिए पानी में डालने पर बैठ जाता है.

शेक टेस्ट: अंडे को जोर से हिलाएं. अंडे को अपने कान के पास लाकर धीरे से हिलाएं. ताजे अंडे आमतौर पर शांत होते हैं, जबकि पुराने अंडे खोल के अंदर होने वाले परिवर्तनों के कारण छप-छप की आवाज उत्पन्न कर सकते हैं.

काटकर देखें: असली अंडे की जर्दी गाढ़ी पीली और सफेदी चिपचिपी होती है. नकली में रसायन गंधहीन या तेज गंध वाले हो सकते हैं. अगर अंडा खराब हो गया है या खराब होने वाला है, तो उसके पास से गंध आनी शुरू हो जाती है.

मिलावट के खतरे और विशेषज्ञों की सलाह

मिलावट वाले अंडों में केमिकल कलर या पॉलिश से किडनी, लीवर को नुकसान हो सकता है. FSSAI दिशानिर्देशों के मुताबिक, देसी अंडे भूरे होने चाहिए लेकिन रंग से गुणवत्ता नहीं मापी जा सकती. इसलिए ब्रांडेड या विश्वसनीय स्रोत से ही अंडे खरीदें.  ग्रामीण इलाकों में सफेद अंडों को रंगने के केस बढ़े हैं. अभी हाल ही में मुरादाबाद में 4.5 लाख नकली देसी अंडे जब्त हुए, जिनकी कीमत 3.89 लाख थी. खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापे मार रहा है. 
अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स हैं. चूंकि आमतौर पर ये सस्ते होते हैं, इसलिए लगभग सभी के लिए इसे खरीदना आसान होता है. सरकार को अंडे की बिक्री के लिए गुणवत्ता मानक तय करने चाहिये, जिससे लोगों को शुद्ध और अच्छी क्वालिटी के अंडे मिल सकें.

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > Plastic Eggs News: बाजार में मिल रहे हैं प्लास्टिक अंडे? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, घर पर ही जांचें असली है या नकली है अंडा!

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 13, 2026 16:48:54 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS