Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > 75 की उम्र में पुशअप्स! दादी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोगों ने कहा, ‘Now age is just a number!’

75 की उम्र में पुशअप्स! दादी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोगों ने कहा, ‘Now age is just a number!’

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ये साबित कर दिया है कि age is just a number!  इस वीडियो में 75 वर्षीय अमृत कौर नाम की एक महिला पुश-अप्स करती नजर आ रही हैं.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 11, 2026 12:01:32 IST

Mobile Ads 1x1

वायरल दादी अमृत कौर ने बताया कि 12 हफ्तों की मेहनत में उन्होंने फुल पुश‑अप करने की कला सीख ली है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है.

वायरल वीडियो की पूरी कहानी 

वीडियो में दिखता है कि दादी पहले घुटनों के बल पुश-अप्स शुरू करती हैं. फिर धीरे-धीरे उनके पुश-अप्स बिल्कुल परफेक्ट होने लगते हैं. उनकी आईडी में लिखा बायो उनकी सशक्तता को प्रदर्शित करता है, उन्होंने लिखा है, “75 में मजबूत, हर दिन और मजबूत.”

कमेंट सेक्शन में जब सवाल आया कि इसे सीखने में कितना समय लगा, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया, “लगभग 12 हफ्ते.” उनके इस वीडियो में 1.4 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं. अमृत ने अपनी फिटनेस यात्रा को “स्वतंत्रता ही फिटनेस है” के नाम से दर्शाया है, जो बताता है कि वृद्धावस्था में भी स्वतंत्रता और स्वास्थ्य संभव हैं.

सोशल मीडिया पर मचा धमाल 

अमृत कौर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे अपने लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अब जिम न जाने के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “ओह माय गॉड!!! बहुत बढ़िया!!!” एक और यूजर ने लिखा, “मेरी दादी कह रही हैं, ये नकली है.” कमेंट सेक्शन में इस तरह के कई कमेंट्स आ रहे हैं. 

दादी के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने न केवल आम लोगों, बल्कि फिटनेस एक्सपर्ट और सेलेब्स को भी प्रेरित किया है. उनका उदाहरण यह साबित करता है कि छोटे‑छोटे कदम, जैसे दिनभर टहलना, नियमित रूप से हल्की व्यायाम और अच्छा आहार, बुजुर्गों को जीवन भर चुस्त रख सकते हैं. अमृत ​​कौर उन उम्रदराज कंटेंट क्रिएटर्स की बढ़ती लहर का हिस्सा हैं, जिन्हें अक्सर “ग्रैनफ्लुएंसर” कहा जाता है, जो चुपचाप सोशल मीडिया को नया आकार दे रही हैं

MORE NEWS