Radiologist Doctor Video Viral: इंटरनेट की दुनिया में कुछ ऐसी चीजें ट्रेंड करने लगती हैं, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करती हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने अपनी होने वाली दुल्हन के हाथ का एक्स-रे देखा और उसे पहचान लिया. इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. एक ने तो कुछ ऐसा सवाल पूछा कि सुन दंग रह जाएंगे आप.
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी सगाई पार्टी की है. जहां एक युवक कई एक्स-रे देखता दिखता है. वीडियो में इवेंट की होस्ट कहती हैं कि दूल्हा एक्स-रे देखकर बताएगा कि कौन सा हाथ उसकी दु्ल्हन का है. आपको बता दें कि ये टास्क दूल्हे को इसलिए दिया गया है, क्योंकि वह रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर है. फिर वह कई एक्स-रे देखता है और अंत में एक फाइनल बताता है. फिर होस्ट कहती हैं दूल्हे ने सही जवाब दिया. यानी की सिर्फ एक्स-रे देखकर युवक ने अपनी होने वाली दुल्हन को पहचान लिया.
New Radiologist Doctor’s Marriage Trends–
Someone said – Kindly Correlate Clinically 😂#MedTwitter pic.twitter.com/2b1XgPMvhG
— Indian Doctor🇮🇳 (@Indian__doctor) February 20, 2026
नेटिजंस दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, वाह भाई काफी शानदार है. वहीं कुछ इसे देखते हंसते हुए कमेंट कर रहे हैं. एक ने कहा, पक्का ये जनरल कैटेगरी वाला है.
its so good😂😂
— Chole Kulche 🥺 (@GadhaaaBaby) February 21, 2026
😂😂 damm wild
— இரா. சித்தார்த் (@will_be_the_one) February 20, 2026
CRINGE!!!!! When you make your profession your personality, reeks of validation seeking behaviour.
— BrainandBlade 🪷⚔️ (@Amba_Rosia) February 20, 2026
गाइनी वाला क्या देखेगा?
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सोच रहा हूं कि वे स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनकोलॉजिस्ट) दूल्हे को क्या दिखाएंगे?’ इस पर लोग हंसने वाली प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Wondering what would they show to a gynaecologist groom
— Ashutosh Singh (@AshutoshSinghMD) February 20, 2026