Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > रांची में बेखौफ चोर! भीड़भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े उड़ाया हेलमेट, CCTV फुटेज आया सामने

रांची में बेखौफ चोर! भीड़भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े उड़ाया हेलमेट, CCTV फुटेज आया सामने

Ranchi News: रांची में एक युवक ने भरे बाजार से दिन में हेलमेट गायब कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 26, 2026 12:05:12 IST

Mobile Ads 1x1

Man Steals Helmet: झारखंड की राजधानी रांची के व्यस्त इलाकों में से एक शुमार लालपुर चौक पर दिनदहाड़े हेल्मेट चोरी की घटना सामने आई है. यह पूरी वारदात पास में सामने लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. यह घटना दोपहर दोपहर की बताई जा रही है. देखें वीडियो. 

CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

वायरल हो रहे में वीडियो में एक युवक पहले आसपास नजर दौड़ाता दिखाई देता है, मानो सही मौके की तलाश में हो. कुछ सेकंड बाद वह एक खड़ी बाइक के पास पहुंचता है, उस पर रखा हेलमेट उठाता है और बिना किसी हड़बड़ाहट के वहां से निकल जाता है. वह ऐसे दिखाता है कि जैसे हेलमटे उसी का हो. यह पूरी घटना दोपहर करीब 3 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है.

यह खबर भी पढ़ें: पति से छुपाकर रखे थे हजारों रुपये, 10 साल बाद मिले तो खुशी की जगह फूट-फूटकर रो पड़ी महिला; वीडियो वायरल

आसपास के लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लालपुर चौक और आसपास के इलाकों में बाइक से हेलमेट चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे कब तक पकड़ पाती है. फिलहाल, आस-पास के निवासियों को सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. 

यह खबर भी पढ़ें: Fatehpur Viral Video: मौसा-मौसी और वो… प्यार में पागल युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- ‘सौतन बनकर रहने को हूं तैयार’दे

लोग कर रहे तरह-तरह की टिप्पणी

घटना का CCTV क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने टिप्पणी की कि यदि शहर का इतना व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कहां सुरक्षित महसूस करेंगे. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > रांची में बेखौफ चोर! भीड़भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े उड़ाया हेलमेट, CCTV फुटेज आया सामने

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 26, 2026 12:05:12 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS