Russian Girl Bhojpuri Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रशियन लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रंगों के त्योहार होली आते ही हर कोई मस्ती और खुशी से झूम उठता है. इस बार एक खास वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इसमें एक रशियन लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है. उसका स्टाइल इतना दिलकश है कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
कौन हैं वो रशियन लड़की जो भोजपुरी गानों पर थिरकी?
वीडियो भले ही छोटा हो, लेकिन इसका असर बहुत ज़्यादा है. वीडियो के कैप्शन में मज़ाकिया अंदाज में पूछा गया है कि क्या लोगों को रशियन लड़की का भोजपुरी होली डांस पसंद आया. भारत और रूस के झंडे भी दिखाए गए हैं, जो दोस्ती और प्यार का मैसेज दे रहे हैं.
रशियन लड़की का भोजपुरी होली डांस को लोगों ने किया पसंद
ऐसे वीडियो साबित करते हैं कि जब खुशी बांटने की बात आती है तो भाषा या देश मायने नहीं रखते. होली के रंग अब सिर्फ़ भारत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tatianaromanoff_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था.