Sarah Baloch Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल 'सारा बलोच वायरल वीडियो' के नाम से एक लिंक खुब फैलाया जा रहा है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है. न कोई असली वीडियो, न कोई असम कनेक्शन. यह पूरा मामला एक खतरनाक ऑनलाइन जाल है, जो लोगों को क्लिक करवाकर उनका निजी डेटा चुराने के लिए बनाया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
कौन हैं सारा बलोच?
Sarah Baloch Scam: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर ‘सारा बलोच वायरल वीडियो’ के नाम से एक लिंक तेजी से फैल रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर सारा बलोच का कोई चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसका कनेक्शन असम से बताया जा रहा है. लोगों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए पोस्ट में ‘असम की घटना’ का जिक्र किया जा रहा है, जिससे ज्यादा लोग लिंक पर क्लिक करें.
सारा बलोच पाकिस्तान की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वे इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल से जुड़े वीडियो पोस्ट करती हैं. उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.स्कैमर्स ने उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए उनके पुराने वीडियो क्लिप्स को एडिट करके एक नकली “वायरल एमएमएस” का रूप दे दिया है. यह सब उनकी अनुमति के बिना किया गया है.
जिस ‘वायरल एमएमएस वीडियो’ की बात की जा रही है, वह असली नहीं है बल्कि पुराने वीडियो क्लिप्स को जोड़कर एक भ्रामक थंबनेल बनाया गया है और उसके साथ सनसनीखेज टेक्स्ट जोड़ा गया है. असल में वीडियो का सारा बलोच या किसी भी असम की घटना से कोई लेना-देना नहीं है.यह सिर्फ लोगों को फंसाने का तरीका है.
स्कैम को ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए इसमें ‘असम’ का नाम जोड़ा गया है. पोस्ट में दावा किया जाता है कि यह वीडियो किसी असम की घटना से जुड़ा है.लेकिन ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है. असम का नाम सिर्फ इसलिए जोड़ा गया है ताकि भारत के लोग जल्दी से लिंक पर क्लिक कर दें.
इस तरह के फर्जी वीडियो स्कैम का तरीका लगभग एक जैसा होता है:
जैसे ही आप लॉगिन या जानकारी भरते हैं, आपका डेटा चुरा लिया जाता है. कुछ मामलों में मोबाइल में स्पायवेयर या एडवेयर भी इंस्टॉल हो सकता है.
अगर आप ऐसे लिंक पर क्लिक करते हैं तो:
इतना ही नहीं, अगर आप वही लिंक दूसरों को भेजते हैं, तो आप अनजाने में और लोगों को खतरे में डाल देते हैं.
Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…
Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…