Holi Celebration Viral Video: छपरा, बिहार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में होली का उत्सव ऐसा रंगीन हुआ कि बैंक परिसर ही नहीं, सोशल मीडिया भी रंगों से सराबोर हो गया. छपरा की SBI शाखा के कर्मचारियों के होली सेलिब्रशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है.
इस दिल छू लेने वाले वीडियो में कर्मचारी औपचारिक परिधानों को भूलकर गुलाल लगाते, हंसते-खेलते और नाचते नजर आ रहे हैं. हमेशा काम में बिजी रहने वाले इन कर्मचारियों के सेलिब्रेशन की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
बैंक परिसर में हुई रंगों की बौछार
वीडियो में एसबीआई छपरा शाखा के कर्मचारी एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाते दिखे. पारंपरिक होली गीतों पर थिरकते हुए वे खुशी से झूम उठे, जो आम दिनों में कागजों और कंप्यूटरों के बीच उलझे हुए रहते हैं. बैंक की फर्श रंगों की बौछार से तरबतर हो गई थी, और हर चेहरे पर खुशी छाई हुई थी.
Bank Employees celebrate the festival of colours – Holi!! pic.twitter.com/qelRKnlDC9
— Hellobanker (@Hellobanker_in) March 4, 2026
ये वीडियो अकेले छपरा तक सीमित नहीं रहे. “बैंक वाली होली” और “बैंकरलाइफ” जैसे हैशटैग के साथ कई अन्य बैंक शाखाओं के होली उत्सव के वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्वालियर क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी भी रंगों और संगीत में डूबे दिखे.
सोशल मीडिया पर मचा तहलका
इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी. बैंक कर्मचारियों का ये हल्का-फुल्का खुशी से थिरकता हुआ वीडियो लोगों को खूब पसंद आया. यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया और लाइक्स कमेंट्स की बाढ़ आ गई. नेटिजन्स ने कमेंट्स में लिखा, “बैंकर भी इंसान हैं, क्या मजा आ गया देखकर!” और “ऐसी होली हो तो काम में भी मजा आए।” लाखों व्यूज और शेयर्स के साथ ये क्लिप्स वायरल हो गईं, जो बैंक कर्मचारियों के मानवीय पक्ष को प्रस्तुत कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई सारी जानकारी वायरल वीडियो के आधार पर है. वीडियो के SBI बैंक के होने का जो दावा है, उसकी पुष्टि इंडिया न्यूज नहीं करता है. यह सिर्फ वायरल दावों के आधार पर है.