Optical Illusion Puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजरों का धोखा. ऐसी तस्वीरें हमारी आंखों और दिमाग दोनों को चैलेंज करती हैं. हम जो देखते हैं, दिमाग उसे अपने तरीके से समझने की कोशिश करता है, और कई बार असली चीज कुछ और होती है.
आज आपके लिए एक मजेदार पहेली है. तस्वीर में कई प्यारी-प्यारी बिल्लियां दिखाई दे रही हैं. लेकिन इन्हीं के बीच एक आलू बहुत चालाकी से छुपा हुआ है. बैकग्राउंड ऐसा है कि उसे ढूंढना आसान नहीं है.आपका काम है उस छुपे हुए आलू को सिर्फ 11 सेकंड के अंदर ढूंढना.
तो क्या आप तैयार हैं?
टाइमर शुरू करें और ध्यान से तस्वीर को देखना शुरू करें.
5…4…3… 2… 1… समय खत्म होने वाला है…. समय समाप्त
अगर अभी तक आलू नहीं मिला है, तो एक छोटा सा सुझाव –
तस्वीर को ध्यान से देखें और अलग-अलग हिस्सों पर फोकस करें. ध्यान भटकने न दें. ऐसे पजल में पूरा ध्यान लगाना बहुत जरूरी होता है.अगर आपने आलू ढूंढ लिया, तो बधाई हो! आपकी नजर और फोकस कमाल का है.अगर नहीं मिला, तो कोई बात नहीं. बिना टाइम लिमिट के दोबारा कोशिश करें.
नीचे दी गई तस्वीर में इसका सही जवाब दिखाया गया है

ऐसे पजल दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं. कोशिश करते रहें, अगली बार आप जरूर जीतेंगे.
