Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बोर्ड परीक्षा में नंबर पाने के लिए स्टूडेंट का क्रिएटिव अंदाज, आंसर शीट में रखा 200 रुपये का नोट और लिखी शायरी, वीडियो वायरल

बोर्ड परीक्षा में नंबर पाने के लिए स्टूडेंट का क्रिएटिव अंदाज, आंसर शीट में रखा 200 रुपये का नोट और लिखी शायरी, वीडियो वायरल

10वीं कक्षा के छात्र की गणित की उत्तर पुस्तिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि छात्र ने सवाल हल करने की बजाय कॉपी में 200 रुपये का नोट रख दिया और मजेदार शायरी लिखी.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 23, 2026 15:37:56 IST

Mobile Ads 1x1

इन दिनों कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. बोर्ड परीक्षा में कई बार परीक्षार्थी पेपर खराब होने पर शिक्षक को इंप्रेस करने के लिए रिक्वेस्ट नोट लिखना या कुछ रुपये रखने जैसा काम करते रहे हैं. ऐसा ही एक कारनामा एक परीक्षार्थी ने अपने बोर्ड एग्जाम्स में किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
10वीं कक्षा के छात्र की गणित की उत्तर पुस्तिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा है कि छात्र ने सवाल हल करने की बजाय कॉपी में 200 रुपये का नोट रख दिया और मजेदार शायरी लिखी. इंस्टाग्राम हैंडल ‘nocturnal_bird’ से शेयर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.

घटना का पूरा विवरण

वीडियो में शिक्षक उत्तर पुस्तिका खोलते हैं, तो थ्योरम या स्टेप्स के बजाय 200 रुपये का नोट गिर जाता है. छात्र ने पहले पेज पर लिखा: “हारे का सहारा बाबा श्याम”, उसके बाद अगले पेज पर लिखा, “सर नंबर थोड़ा बढ़ा देना, दिल से दुआ मिलेगी… गणित कम आती है मुझे, पर आपकी मेहरबानी याद रहेगी.” अन्य लाइनें हैं- “चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेगा पास. अलजेब्रा जीरो, पर एटीट्यूड हीरो.” विद्यार्थियों की यह क्रिएटिव ‘सेटिंग’ का प्रयास नजर आता है.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, वीडियो पर नेटीजन्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. कई हंसते हुए बोले, “पास कर दो सर!” या हंसी वाले इमोजी शेयर किए. कुछ ने छात्र की बुद्धिमत्ता की तारीफ की, तो कईयों ने चेतावनी दी कि परीक्षा गंभीर मामला है, शरारत से कुछ नहीं मिलेगा. कई लोगों ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया.

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > बोर्ड परीक्षा में नंबर पाने के लिए स्टूडेंट का क्रिएटिव अंदाज, आंसर शीट में रखा 200 रुपये का नोट और लिखी शायरी, वीडियो वायरल

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 23, 2026 15:37:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS