Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > तमिलनाडु के स्कूल प्रिंसिपल ने कॉपी किया अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा राज’ पोज, वायरल वीडियो ने जीता दिल

तमिलनाडु के स्कूल प्रिंसिपल ने कॉपी किया अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा राज’ पोज, वायरल वीडियो ने जीता दिल

तमिलनाडु के एक स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रिंसिपल ने स्कूल के दीक्षांत समारोह में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा राज' का आइकॉनिक पोज किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-21 11:06:00

Mobile Ads 1x1

तमिलनाडु के एक स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आमतौर पर प्रिंसिपल की छवि सख्त और अनुशासनप्रिय  व्यक्ति के रूप में होती है, लेकिन यह वीडियो तो कुछ और ही दिखाता है.
यह वीडियो तमिलनाडु के एक स्कूल के दीक्षांत समारोह का है. इस दीक्षांत समारोह में प्रिंसिपल का बच्चों के साथ मस्ती भरा अंदाज वायरल हो गया. प्रिंसिपल ने स्टेज पर बच्चों के ट्रेंडी पोज कॉपी करके सभी को हंसाया और तालियां बटोरीं.

वायरल वीडियो की कहानी

वीडियो इंस्टाग्राम पर vethalogavidhyalayacbse हैंडल से शेयर हुआ. सुनहरे गाउन और टोपी पहने प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बांट रहे थे. एक छोटे लड़के ने  सर्टिफिकेट लेते हुए ‘पुष्पा’ फिल्म का आइकॉनिक हाथ का इशारा (झुकेगा नहीं वाला पोज) किया. प्रिंसिपल ने तुरंत झुककर मुस्कुराते हुए वैसा ही पोज कॉपी किया. किसी ने यह वीडियो कैमरे  में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. वीडियो का कैप्शन था, “Gen Alpha steps? Sir said- challenge accepted.” यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. 

दीक्षांत समारोह का अन्य मजेदार पल



दूसरे क्लिप में एक बच्चा शांति का चिह्न दिखा रहा था. प्रिंसिपल ने फौरन हाथ उठाकर कॉपी किया और बच्चे के बगल में गर्व से खड़े हो गए. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “सर ने कहा था मैं ट्रेंड्स से अपडेट रहता हूं… और उन्होंने इसे साबित कर दिया.” बच्चे भी प्रिंसिपल के इन क्यूट जेस्चर्स से उत्साहित नजर आए.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

यूजर्स ने वीडियो में प्रिंसिपल के व्यवहार की खूब सराहना की. एक ने लिखा, “यार, ये कितना प्यारा है.” दूसरे बोले, “आजकल के बच्चे ऐसे ही होते हैं, लेकिन सर का धैर्य कमाल का.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ट्रेंड्स के साथ कनेक्ट रहना सर का स्टाइल.” यह वीडियो अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > तमिलनाडु के स्कूल प्रिंसिपल ने कॉपी किया अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा राज’ पोज, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-21 11:06:00

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS