<

तरबूज काटने का आसान जापानी तरीका, चुटकियों में निकल जाएंगे सारे बीज, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

गर्मियों में तरबूज खाने का मजा ही कुछ अलग है, लेकिन इसके काले बीज खाते समय अगर मुंह में आ जाएं तो पूरा मजा किरकिरा कर देते हैं. तरबूज काटने के लिए जापानी तरीका अपनाएं जो बेहद लाजवाब है. इस तरीके से तरबूज काटने से लगभग सारे बीज चुटकियों में निकल जाएंगे.

Watermelon Cutting Hack: गर्मियों में तरबूज खाने का मजा ही कुछ अलग है, लेकिन इसके काले बीज खाते समय अगर मुंह में आ जाएं तो पूरा मजा किरकिरा कर देते हैं. लेकिन जापान में इसे इतने अलग तरीके से काटा जाता है कि किसी भी टुकड़े में एक भी बीज नहीं बचता.

‘जापानी कटिंग हैक’ एक बेहतरीन टेक्निक है जो चाकू की सहायता से सही एंगल में काटने पर कुछ ही सेकंड में सारे बीज एक लाइन में निकाल देता है. यह मैथमेटिकल तकनीक तरबूज को बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के बीज-मुक्त बना देती है.

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले तरबूज को चॉपिंग बोर्ड पर स्थिर करने के लिए ऊपर-नीचे के दोनों सिरों को थोड़ा काट लें. इससे यह लुढ़कना बंद हो जाएगा और काटना आसान हो जाएगा. फिर बड़े तेज चाकू से बीच से इसे बिल्कुल आधा काटें.
  • अब आपको तरबूज के लाल गूदे में प्राकृतिक लाइनें दिखेंगी, जो त्रिकोण के आकार में होती हैं. तरबूज के ज्यादातर बीज इन्हीं लाइनों के आसपास कतार में छिपे होते हैं. इन तीन मुख्य लाइनों के बीच त्रिकोण आकार में सटीक कट लगाएं. इससे टुकड़े अलग हो जाएंगे और बीज किनारों पर एक सीधी कतार में दिखने लगेंगे.
  • अब इन्हें छोटे स्लाइस में बांटें. प्रत्येक टुकड़े के किनारे पर बीज स्पष्ट दिखेंगे. चम्मच या चाकू की नोक से धीरे से खुरचें, बीज एक साथ बाहर निकल आएंगे. अंदर का गूदा साफ और बिना बीज का हो जाएगा, जिसे आप एन्जॉय कर सकते हैं.

क्यों खास है यह तरीका

यह जापान फ्रूट्स चैनल द्वारा शेयर की गई तकनीक है, जो रैंडम कटिंग से अलग है. पुराने तरीके में बीज पूरे गूदे में फैल जाते हैं, लेकिन यह पैटर्न फॉलो करने से समय बचता है और बिना झंझट के लगभग सारे बीज निकल जाते हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST