Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बेरोजगारी की कड़वी सच्चाई, इतनी बड़ी डिग्री के बावजूद नहीं मिली कोई नौकरी, रैपिडो चलाकर गुजारा करने को मजबूर युवक

बेरोजगारी की कड़वी सच्चाई, इतनी बड़ी डिग्री के बावजूद नहीं मिली कोई नौकरी, रैपिडो चलाकर गुजारा करने को मजबूर युवक

सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक रैपिडो चालक अपनी कस्टमर से नौकरी के लिए रेफरल मांगता है. रैपिडो ड्राइवर ने जब लड़की को अपनी डिग्रियों के बारे में बताया तो वो हैरान रह गयी.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 23, 2026 13:19:15 IST

Mobile Ads 1x1

एक पढ़े-लिखे युवक की कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. गणित में ग्रेजुएशन, एमएससी और बीएड जैसी उच्च डिग्रियां होने के बावजूद वह सरकारी नौकरी न मिलने पर गुजारा चलाने के लिए रैपिडो बाइक चलाने को मजबूर है. 
एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर साक्षी ने इस घटना को शेयर किया, जिसने भारत में रोजगार बाजार की कड़वी सच्चाई पर बहस छेड़ दी. नौकरी न मिलने के कारण बहुत सारे युवा गिग वर्कर बनने को मजबूर हैं.

क्या है पूरा मामला?

साक्षी ने अपने एक्स पोस्ट पर बताया कि उन्होंने ऑफिस से घर लौटते समय रैपिडो बुक किया. राइडर ने बातचीत शुरू की और उनसे पूछा कि क्या वो उन्हें किसी नौकरी के लिए रेफर कर सकती हैं. जब उन्होंने रैपिडो वाले से उनकी शिक्षा के बारे में पूछा तो साक्षी हैरान रह गईं. रैपिडो ड्राइवर ने बताया कि उसके पास मैथमेटिक्स में बैचलर, मास्टर डिग्री और बीएड की भी डिग्री है. उसने 5-6 साल सरकारी टीचिंग एग्जाम की तैयारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब वह रोजी-रोटी के लिए रैपिडो चलाते हैं. साक्षी ने लिखा, “सब कुछ सही करने के बाद भी स्टेबल जॉब न मिलना क्या दर्शाता है?” 

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन 

यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. कई यूजर्स ने इस पर बेरोजगारी से जुड़े अपने-अपने अनुभव शेयर किए, जहां पीजी और प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद भी कमाने के लिए गिग इकॉनमी (रैपिडो, उबर जैसी) पर निर्भर होना पड़ रहा है. एक यूजर ने लिखा, “लाइफ अनफेयर है.” इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स-रिट्वीट्स आए. लोग ने कमेंट में और रीट्वीट कैप्शन में कई सवाल उठाये; जैसे, क्या डिग्री ही काफी है? स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग क्यों नजरअंदाज हो रही है? सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए?

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > बेरोजगारी की कड़वी सच्चाई, इतनी बड़ी डिग्री के बावजूद नहीं मिली कोई नौकरी, रैपिडो चलाकर गुजारा करने को मजबूर युवक

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 23, 2026 13:19:15 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS