Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > स्टंट का खुमार उतरा सेकेंडों में, चलती थार गाड़ी से गिरे तीन युवक; वीडियो देख भड़के नेटिजंस

स्टंट का खुमार उतरा सेकेंडों में, चलती थार गाड़ी से गिरे तीन युवक; वीडियो देख भड़के नेटिजंस

Viral Video: आए दिन सड़क पर लापरवाही के चलते लोग अपनी जान को जोखिम में डालते दिख जाते हैं. अब एक सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 11, 2026 18:06:36 IST

Mobile Ads 1x1

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के सड़क पर चलती थार गाड़ी से अचानक गिर जाते हैं. युवाओं के जोखिम भरे व्यवहार ने इंटरनेट पर तीखी बहस छेड़ दी है.
देखें वायरल वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो?

निखिल सैनी नाम के यूजर ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें दिखता है कि व्हाइट कलर की थार रोड पर तेज रफ्तार में एक्शन मारती आती है. कार के ऊपर छत पर तीन लड़के स्टंट और दिखावे के चक्कर में झूमते हुए मौज-मस्ती करते दिखते हैं. तभी अचानक थार का ड्राइवर ब्रेक लगाता है और तीनों लड़के गिर जाते हैं. उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं. हालांकि, इस वीडियो ने युवाओं की लापरवाही को कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा, ‘भारत सरकार को हर कार में डैशकैम अनिवार्य करना बेहद जरूरी है. हमारी सड़कें ऐसे लोगों से भरी पड़ी हैं जिन्हें सुरक्षा की बिल्कुल भी परवाह नहीं है, यहां तक ​​कि अपनी भी नहीं. सबसे डरावनी बात यह है कि वे किसी की जिंदगी पल भर में तबाह कर सकते हैं और बचकर निकल सकते हैं.

नेटिजंस कर रहे ट्रोल

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने कहा, ‘अगर टेम्पो ड्राइवर ने समझदारी न दिखाई होती, तो तीनों बदमाश टायर के नीचे कुचल जाते. तब सारा दोष टेम्पो ड्राइवर पर आ जाता, फिर से एक थार.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘मैंने दूसरे देशों में युवाओं को सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की मूर्खतापूर्ण हरकतें करते कभी नहीं देखा. यहां कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है. कम कर्मचारियों और पक्षपातपूर्ण कानून प्रवर्तन के कारण हो सकते हैं, लेकिन हमेशा की तरह कोई जवाबदेही नहीं है और कोई निवारक कार्रवाई भी नहीं है, बिलकुल बेतुका.

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > स्टंट का खुमार उतरा सेकेंडों में, चलती थार गाड़ी से गिरे तीन युवक; वीडियो देख भड़के नेटिजंस

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 11, 2026 18:06:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS