देशभर में हर दिन कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है जो लोगों को हैरान कर देने वाला होता है एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो शर्मशार कर देने वाला है. बताया जा रहा है कि एक महिला और उसकी बेटी जबरदस्ती किसी और की सीट को हथियाने की कोशिश करती है. जब सीट का टिकट धारक मना करता है तो महिला और उसकी बेटी अभद्र शब्दों का प्रयोग करती है और धमकी देती है. हद तो तब हो गई जब इस महिला और उसकी बेटी में कानून का भी डर नहीं दिखा. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि ये दोनों माँ-बेटी टीटी के सामने झगड़ा कर रही है.
दूसरे की सीट पर जबरदस्ती कब्ज़ा
ट्रेन में मां और बेटी ने दूसरे की बीच वाली बर्थ पर कब्ज़ा कर लिया। उसके बच्चे के लिए खाली करने से मना कर दिया, TC से बहस की, लड़की ने सही पैसेंजर को थप्पड़ मारा, “फैमिली लॉयर्स” से धमकी दी। हरिद्वार जा रहे परिवार को मुंडन सेरेमनी के लिए बीच रास्ते में ही उतार दिया गया। कुछ… pic.twitter.com/TuT2pE2221
— Sainidan. Ratnu. Ex. Adm.Judicial Officer (@Sainidan1) March 12, 2026
दरसल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक माँ-बेटी को दूसरे व्यक्ति से झगड़ते हुए दिखाई दे रही है. पोस्ट में यह दावा किया गया है कि ट्रेन में मां और बेटी ने दूसरे की बीच वाली बर्थ पर कब्ज़ा कर लिया। उसके बच्चे के लिए सीट खाली करने से मना कर दिया, इसके बाद मामला बढ़ने पर TC आया जिसके बाद वो महिला ने TC से भी बहस की, वहीं महिला ने सही पैसेंजर को थप्पड़ मारा, ये महिला यहीं नहीं रुकी “फैमिली लॉयर्स” से धमकी दी. इस पोस्ट में बताया गया है कि अपनी बेटी के साथ मुंडन सेरेमनी में हरिद्वार जा रही थी. हालांकि इस पुरे मामले के बाद उस महिला और उसकी बेटी को बीच रास्ते में ही उतार दिया गया.
इस वीडियो के सामने आने के बाद उस महिला की काफी आलोचना हो रही है. लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि ‘कुछ महिलाएं हमारे आस पास ऐसी है जो पुरुषों को यौन शोषण का झूठा आरोप लगाकर फसाने की बात करती है! मानो महिला होना उसके लिए किसी ‘ब्रह्मासत्र’ से कम नहीं है. दरसल ऐसी चन्द महिलाओं के कारण अच्छी महिलाएं बदनाम होती है.’