Viral Video News: सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कई तरह के वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं, जो कभी हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो कभी हमें पूरी तरह से हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. जहां, वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर दो यात्रियों को इतनी अजीब स्थिति में सोते हुए देखा गया है कि जो कोई भी उन्हें देख रहा है, बस सोच में पड़ जा रहा है कि आखिर कोई इस तरह से कैसे सो सकता है.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेन की सीट पर इन दोनों यात्रियों के सोने का अंदाज इतना अनोखा और ‘अतरंगी’ है कि लोगों ने इसे उनके बीच के गहरे याराने से जोड़ना शुरू कर दिया है. इसके अलावा, वीडियो में दोनों जिस तरह से एक-दूसरे के ऊपर या बेहद अजीब तरीके से लेटे हुए नजर आ रहे हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी पूरी तरह से दंग रहे गए हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
लाखों बार देखा जा चुका है वीडियो
दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘rajubiswas4996’ नाम के पेज से शेयर किया गया है. तो वहीं, वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक लाखों लोग इसे वीडियो को देख चुके हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. जहां, अब वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ देखने को मिल रही है.
जहां, कुछ लोग इस नजारे को देखकर दंग रह गए हैं तो वहीं कुछ लोग इसे सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीनता मानते हुए इस वीडियो की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं. इसके अलावा इस वीडियो पर लोगों का मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है. तो वहीं, कई यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.
यह वीडियो फिर से साबित करता है कि सार्वजनिक परिवहन में लोगों का व्यवहार कभी-कभी कितना हैरान करने वाला और सोशल मीडिया के लिए चर्चा का विषय बन सकता है. आपकी इस तरह के व्यवहार पर क्या राय है, यह देखना दिलचस्प होगा.