<

Monalisa Lookalike: मोनालिसा विवाद के बीच वायरल हुई ‘छोटी मोनालिसा’, भूरी-नीली आंखें, वही मासूम मुस्कान देखकर लोग हैरान

Chhoti Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के विवाद के बीच, अब सामने आया उनका एक 'मिनी वर्जन'! नीली-भूरी आंखों वाली इस बच्ची का वीडियो देख सब हैरान हैं. आखिर कहां मिली...

Monalisa Viral Girl: पिछले साल 2025 में प्रयागराज में लगे महाकुंभ के मेले में एक सांवली सूरत, भूरी-नीली आँखों से सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाली मोनालिसा ने रातों-रात सुर्खियां बटोर ली थी. मोनालिसा महाकुंभ के दौरान खूब वायरल हुई थी. मोनालिसा को इतनी शोहरत मिली कि उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर भी मिलने लगे. हाल में ही मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली. जिसके बाद एक बार फिर से वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्ख़ियों में है, इस बीच सोशल मीडिया पर अब एक छोटी बच्ची धूम मचा रही है. जो भी उसका वीडियो देखता है, वह हैरान रह जाता है, क्योंकि यह बच्ची हूबहू मोनालिसा जैसी दिखती है. लोग तो उसे मोनालिसा का मिनी वर्जन भी कहने लगे हैं. उसकी आँखें, उसकी मासूमियत और उसकी आवाज़ से मंत्रमुग्ध होकर, दर्शक इस ‘छोटी मोनालिसा’ की तारीफ़ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. उसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

उज्जैन में मिली मोनालिसा की हमशक्ल

यह वीडियो फेसबुक रील के तौर पर सामने आया, जिसमें यह छोटी बच्ची अपनी बेमिसाल मासूमियत से सबको हैरान कर देती है. क्लिप में, एक आदमी बच्ची से कहता है  करूं आपकी तो बच्ची कहती है कम्बल और राशन दो, वह  व्यक्ति जाता है और उसके लिए कम्बल और राशन ले आता है. इस बच्ची की बड़ी-बड़ी और नीली-भूरी आंखे वही मुस्कान देखकर लोग हैरान हैं. मोनालिसा की शादी के बाद बढ़ते विवाद के बीच यह वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि यह हूबहू मोनालिसा जैसी ही दिख रही है. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि ये मोनालिसा जैसी दिखने वाली छोटी बच्ची कहां मिली है और नाम क्या है? हालांकि उसकी स्थिति दयनीय है यह वीडियो देखकर साफ पता चलता है.

हालांकि साल मार्च 2025 में एक और छोटी से लड़की वीडियो सामने आया था  छोटी मोनालिसा बता रहे थे और वह वीडियो उज्जैन से सामने आया था. उस वीडियो में एक व्यक्ति मजाक में कहता हुआ दिखाई देता है, ‘लो, यह रही छोटी मोनालिसा,’ जिस पर वह तुरंत हाज़िरजवाबी से जवाब देती है. छोटी बच्ची जवाब देती है, ‘मैं तुम्हारा मोबाइल तोड़ दूँगी!” फिर भी, उसकी बड़ी आँखें, प्यारी मुस्कान और सांवला रंग लोगों को मोनालिसा की याद दिलाते हैं. यह वायरल वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था: ‘उज्जैन में मिली छोटी मोनालिसा.’

छोटी बच्ची का वायरल वीडियो

बच्ची की सादगी और चंचल अंदाज़ को देखकर, यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में ऐसे कमेंट्स की बाढ़ ला दी है, जैसे, ‘यह सच में छोटी मोनालिसा है!’ कुछ लोग कह रहे हैं, ‘कितनी प्यारी बच्ची है, बिल्कुल मोनालिसा जैसी!’ जबकि कुछ लोग मज़ाक में कह रहे हैं, ‘लगता है एक और स्टार मिल गया है!’ इस वीडियो को अब तक हज़ारों व्यूज़ मिल चुके हैं और यह पूरे प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से शेयर किया जा रहा है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST