<
Categories: मनोरंजन

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक गाने के लिए दोनों को लेकर जंग छिड़ गई थी. आखिर कौन जीता ये बाजी? फिर वह सॉन्ग बन गया ऐतिहासिक. जानें गाने का नाम.

हर गाने के पीछे का अपना इतिहास होता है. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के पीछे का एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं. जब मोहम्मद रफी और मुकेश के बीच एक गाने को लेकर जंग छिड़ी थी. फिर एक ऐसा फैसला हुआ, जिसने गाने को अमर कर दिया. आज भी जब उस गाने को लोग सुनते हैं, तो मंत्रमुग्ध हो जाया करते हैं. 

कौन सा है गाना?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं. वह साल 1967 में आई फिल्म ‘पत्थर के सनम’ का है. उस सॉन्ग का नाम है ‘पत्थर के सनम तुझे हमने..’. इस गाने को आवाज दी थी मोहम्मद रफी साहब ने और संगीत दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने. इसके अलावा इस गाने के बोल लिखे थे मजरूह सुल्तानपुरी ने. 

क्यों रफी साहब और मुकेश को लेकर छिड़ी जंग?

फिल्म के टाइटल सॉन्ग को जब लिखा गया और उसकी धुन तैयार हुई. उसके बाद संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कहा कि इस गाने को मोहम्मद रफी गाएंगे, तो अच्छा लगेगा. उन्होंने कहा कि वही इकलौते सिंगर हैं, जो इसके साथ न्याय कर सकते हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज कुमार थे. उनके ज्यादातर गाने मुकेश गाते थे. इसलिए मनोज कुमार ने कहा कि रफी नहीं, मुकेश ही गाना गाएंगे. इसके बाद लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने मनोज कुमार को  समझाया कि इस गाने को रफी साहब ही अच्छा गा पाएंगे और इसमें इमोशन डाल पाएंगे. लेकिन मनोज कुमार मानने को तैयार नहीं थे. अभिनेता ने निर्माता-निर्देशक से भी बात की, लेकिन उन्होंने मनोज कुमार को कहा कि गाने में दखल अंदाजी ना करें. फिर मोहम्मद रफी की आवाज में यह गाना रिकॉर्ड हुआ और इसने इतिहास रच दिया. 

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘पत्थर के सनम’ साल 1967 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म नाडियाडवाला के बैनर के तले निर्मित है. जिसे राजा नवाथे द्वारा निर्देशित किया गया था. इस फिल्म में मनोज कुमार, वहीदा रहमान, मुमताज़, प्राण, महमूद जैसे कलाकार नजर आए थे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST