Hidden Bee Challenge: यह एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज है, जिसमें गार्डन की तस्वीर में छिपी मधुमक्खी को 7 सेकंड में ढूंढना है. तस्वीर में कई जानवर और फूल हैं, जिनके बीच मधुमक्खी चतुराई से छिपी हुई है. यह पजल आंखों और दिमाग दोनों की अच्छी कसरत कराता है और ध्यान व ऑब्जर्वेशन स्किल्स को मजबूत बनाता है.
ऑप्टिकल इल्यूजन पजल आंखों और दिमाग दोनों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज होते हैं. इन्हें हल करना मजेदार तो होता ही है, साथ ही ये आपकी सोचने की क्षमता और ध्यान लगाने की ताकत भी बढ़ाते हैं. नियमित अभ्यास से दिमाग तेज रहता है और उम्र बढ़ने पर याददाश्त कमजोर होने का खतरा भी कम हो सकता है,तो क्या आपकी नजर सबसे तेज है?चलिए पता लगाते हैं.
छिपी हुई मधुमक्खी ढूंढिए
नीचे दी गई गार्डन की तस्वीर को ध्यान से देखिए.इस तस्वीर में कई तरह के जानवर बगीचे में इधर-उधर दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं के बीच एक मधुमक्खी खुली नजरों के सामने छिपी हुई है.क्या आप उसे 7 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?आपका समय अब शुरू होता है!तस्वीर को ध्यान से देखें,फूलों और जानवरों के बीच मधुमक्खी को ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
अब एक बार फिर ध्यान से देखिए
घड़ी की सुई तेजी से चल रही है…आखिरी कुछ सेकंड बचे हैं…और… समय खत्म! जिन लोगों ने 7 सेकंड में मधुमक्खी ढूंढ ली, उन्हें बधाई, आपकी नजर सच में कमाल की है.जो लोग अभी भी ढूंढ रहे हैं, वे नीचे दिया गया जवाब देख सकते हैं.
सही जवाब
अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो मधुमक्खी दाईं तरफ रैकून (Raccoon) के पास दिखाई देगी.
