<

दूध से निकला कीड़ा…पैकेट वाला मिल्क पीने वाले हो जाएं सावधान, Video देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Amul Milk Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अमूल दूध से कीड़ा निकलते हुए दिखाई दे रहा है. इसके बाद अमूल दूध ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Amul Milk Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला अमूल दूध की थैली फाड़ती हुई नजर आ रही है. जिसमें से कीड़े निकलते हुए नजर आ रहे हैं. महिला के अनुसार, दूध में से गंदे बदबू भी आ रही है. इसके अलावा, महिला वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि देखो कितने कीड़े नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में एक दूसरी महिला कहती हुई नजर आ रही है कि बर्तन में क्यों निकाला है पागल, फेंकना था न.

वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला कह रही है कि दिखाने तो दो न यार, सब पीते भी है. हमारे घर में कितने लोग बीमार है. दूसरी महिला कह रही है कि इसे फेंकना पड़ेगा. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं.

क्या है पूरा मामला?

एक अन्य वीडियो में दूध को इस्तेमाल करने की अंतिम तिथि 8 मार्च, 2026 दिखाई गई है. ग्राहकों ने स्थानीय दुकानदार पर भी असुरक्षित दूध बेचने का आरोप लगाया. इस घटना पर अमूल की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने लिखा कि हमें आपकी जानकारी मिल गई है और हमारी टीम पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है. आप जल्द ही हमारी टीम से संपर्क की उम्मीद कर सकते हैं.

वीडियो हो रहा वायरल

यूजर ने इस घटना से जुड़े 3 वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 14 मार्च को अपलोड किया गया था. वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद ही वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है. जहां कुछ यूजर्स अमूल के दूध की इस संदिग्ध हालत को देखकर हैरान थे, वहीं कुछ अन्य लोग यह सोच रहे थे कि ये आरोप सच हैं या नहीं.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बर्तन में पहले से ही कीड़े रहे होंगे. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि खाने-पीने की चीजों को इस्तेमाल करने से पहले हमेशा उन्हें अच्छी तरह जांच लेना चाहिए. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरा तो अब दूध से भी भरोसा उठ गया है. इस तरह के कई कमेंट्स इस वीडियो पर देखने को मिल जाएंगे. 

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Funny Joke: गाली की परिभाषा बताओ? टीचर के पूछने पर मिनी स्टूडेंट ने दिया ऐसा जवाब, सन्न रह गई क्लास

Funny Joke of the Day: हंसने से न सिर्फ आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आप…

Last Updated: April 8, 2026 09:09:46 IST

Today Weather Update: अप्रैल में दिसंबर वाली सर्दी! ठंड से कांप रहे दिल्ली-बिहार के लोग, क्या आज भी उत्तर भारत में होगी बारिश?

Today Weather Update: दिल्ली से लेकर यूपी तक के मौसम ने यू-टर्न ले लिया है.…

Last Updated: April 8, 2026 08:49:25 IST

यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ये जिला बनेगा दूसरा नोएडा; भर-भर के मिलेगी नौकरी

Greater Agra Project: जनता के सपोर्ट का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आगरा के लोगों…

Last Updated: April 8, 2026 08:47:29 IST

LPG-PNG Gas Price Today 8 April: एलपीजी-पीएनजी पर ग्लोबल संकट का वार! मिडिल ईस्ट तनाव से राहत या महंगाई का बड़ा झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 8, 2026 08:07:03 IST