<

यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ये जिला बनेगा दूसरा नोएडा; भर-भर के मिलेगी नौकरी

Greater Agra Project: जनता के सपोर्ट का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आगरा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार ने आगरा मेट्रो जैसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे किए हैं. उन्होंने कहा कि आगरा एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में तेजी लाई जाएगी और इस साल के आखिर तक एक नया सिविल टर्मिनल बनने की उम्मीद है.

Greater Agra Project: पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा में 6,466.37 करोड़ रुपये के 325 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही, उन्होंने ‘ग्रेटर आगरा’ टाउनशिप बनाने के प्लान का भी ऐलान किया. आदित्यनाथ ने कहा “ग्रेटर आगरा दूसरा नोएडा बनेगा जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और बड़ी कंपनियां यहां आएंगी.” उन्होंने आगे कहा कि सरकार का मकसद आगरा को टूरिज़्म-सेंट्रिक शहर से एक मॉडर्न कल्चरल और इकोनॉमिक सेंटर में बदलना है.

लखनऊ में जारी एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक यह प्रस्तावित टाउनशिप एक बड़ा शहरी और इकोनॉमिक हब बनेगा. इसे आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी ‘न्यू सिटी प्रमोशन स्कीम’ के तहत लगभग 10000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डेवलप करेगी.

‘ग्रेटर आगरा’ प्रोजेक्ट में क्या होगा?

बयान के मुताबिक प्रोजेक्ट को RERA से मंजूरी मिल गई है और इसमें 10000 से ज़्यादा परिवारों के लिए मल्टी-स्टोरी फ्लैट, ग्रुप हाउसिंग, प्लॉट, मॉडर्न सड़कें, सीवरेज सिस्टम, ग्रीन स्पेस और दूसरी नागरिक सुविधाएं शामिल होंगी. टाउनशिप के सेक्टरों के नाम गंगा, यमुना और सरस्वती समेत 10 पवित्र नदियों के नाम पर रखे जाएंगे.

सिविल टर्मिनल बनने की उम्मीद

जनता के सपोर्ट का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आगरा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार ने आगरा मेट्रो जैसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे किए हैं. उन्होंने कहा कि आगरा एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में तेजी लाई जाएगी और इस साल के आखिर तक एक नया सिविल टर्मिनल बनने की उम्मीद है.

फतेहपुर सीकरी के डेवलपमेंट पर फोकस

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार फतेहपुर सीकरी के डेवलपमेंट पर फोकस कर रही है और अगर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट समय पर पूरी हो जाती है तो रबर डैम बनाने का काम शुरू कर सकती है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST