Couple Kiss Viral: इंटरनेट पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शादीशुदा जोड़ा विवाह के पवित्र बंधन में बंधने के लिए मंडप में बैठा है. तभी दोनों एक-दूसरे को किस करने लगते हैं. इस वीडियो पर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और लोग संस्कृति और परंपरा की दुहाई देते नजर आ रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो?
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादीशुदा जोड़ा सबके सामने किस करते हुए दिख रहा है. इस वीडियो ने भारत में संस्कृति और सामाजिक रीति-रिवाजों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. जहां कुछ लोगों ने इसे दो पार्टनर के बीच प्यार जताने का एक सामान्य तरीका माना, वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का बर्ताव सार्वजनिक जगहों पर हमारी पारंपरिक मान्यताओं के हिसाब से सही नहीं है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो कोलकाता का है.
क्या बोल रहे यूजर्स?
इस वीडियो के वायरल होने पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. एक ने कहा, ‘इस पीढ़ी के लोगों को सब्र नहीं है.’ वहीं दूसरे यूजर नो बोला, ‘कहां है मेरा जूता.’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह आपकी निजी जिंदगी है और आप इसे सार्वजनिक रूप से नहीं कर सकते, सिर्फ इसलिए कि आपकी शादी हो गई है.’ यूजर्स समाज में व्यक्तिगत आजादी और सांस्कृतिक अपेक्षाओं के बीच संतुलन पर चर्चा कर रहे हैं. यह बहस एक बार फिर इस बात को सामने लाती है कि देश के कई हिस्सों में सार्वजनिक जगहों पर प्यार जताना आज भी एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है.