Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें शादी में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर दूल्हा भागता हुआ नजर आ रहा है. पीछे-पीछे बाराती भी भागते हुए नजर आ रहे हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-04-09 18:16:17

Mobile Ads 1x1

Shadi Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल कई वीडियो वायरल होते हैं. जिसको देखने के बाद अपने आप रूक जाते हो. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो किसी शादी समारोह का लग रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दूल्हा खेत के रास्ते से भाग रहा है और बाराती भी उसके पीछे-पीछे भाग रहे हैं. सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है.

आए दिन सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो वायरल होते हैं. जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं. आजकल तो रील का दौर चल रहा है. हमारे फीड इस तरह से भरे रहते हैं.

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक आदमी सिर पर पगड़ी पहने हुए है और वो काफी तेजी से खेतों के रास्ते से भागता हुआ नजर आ रहा है. वहीं कुछ लोग उसके पीछे-पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया है कि दूल्हे ने शादी में स्कॉर्पियों की मांग की थी. जो लड़की वाले पूरा नहीं कर पाए. इसलिए दूल्हा शादी से भागता हुआ नजर आ रहा है. बाराती उसका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इंडिया न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इसके अलावा, ये वीडियो कहां का है? इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है.

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो पर 78 लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि बाराती उसका पीछा उसे वापस लाने के लिए नहीं कर रहे थे; वे उसका पीछा इसलिए कर रहे थे, क्योंकि सिर्फ़ वही जानता था कि बुफ़े की GPS लोकेशन कहां हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसलिए लव मैरिज करना चाहिए. इसी तरह के कई मजेदार कमेंट्स आपको इस वीडियो पर देखने को मिल जाएंगे.

एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बाराती कह रहे हैं कि डीजे बंद करो आज पकड़ा-पकड़ाई होगी. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि उस आदमी को सच में महिंद्रा स्कॉर्पियो की उम्मीद थी और जब वह नहीं आई तो उसने ‘एस्केप’ दबाया और खेतों की ओर भाग निकला, जबकि बारातियों ने ‘मल्टीप्लेयर चेज़ मोड’ चालू कर दिया.

MORE NEWS