17
Security Guard Singing Video: सोशल मीडिया पर यूं तो काफी वीडियो शेयर किये जाते है, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल सचमुच जीत लिया है. ड्यूटी पर रहते हुए, एक साधारण से दिखने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने फ़िल्म धुरंधर-2 का गाना दिल पे ज़ख़्म खाते हैं इतनी सुरीली और दिल को छू लेने वाली आवाज में गाया कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध रह गए.
यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, और लाखों यूज़र्स इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से सुने इस सिक्योरिटी गार्ड का सुरीला गाना.
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो
यह वायरल वीडियो Instagram पर @shaivites_akshay नाम के एक हैंडल द्वारा शेयर किया गया था. वीडियो में, एक सिक्योरिटी गार्ड, जो एक हाउसिंग सोसाइटी में ड्यूटी पर तैनात है. अपनी जगह पर बैठा हुआ दिखाई देता है. वह फ़िल्म धुरंधर-2 का मशहूर गाना दिल पे ज़ख़्म खाते हैं गा रहा है, जिसे मूल रूप से नुसरत फ़तेह अली ख़ान ने गाया था.
उसकी आवाज में मिठास, दर्द और गहराई का एक अद्भुत मेल है. अपनी यूनिफ़ॉर्म पहने हुए, यह साधारण सा दिखने वाला आदमी जैसे ही गाना शुरू करता है, पूरा माहौल ही बदल देता है. गाने के ऊंचे सुर, लय और भावनात्मक गहराई मिलकर एक ऐसा बेहतरीन सामंजस्य बनाते हैं कि कोई भी उसे आसानी से एक प्रोफ़ेशनल सिंगर समझ सकता है.
वीडियो पर यूजर्स ने लुटाया ढ़ेर सारा प्यार
इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. क्लिप देखने के बाद, एक यूज़र ने कमेंट किया, ज़रा रुको भाई मैं माइक्रोफ़ोन लेकर आ रहा हूं! एक अन्य यूज़र ने लिखा कि यह आवाज दुनिया भर में पहचान की हक़दार है, न कि किसी गुमनाम कोने में सिमटकर रह जाने की. एक तीसरे यूज़र ने टिप्पणी की, ज़रा उसके हाथों को तो देखो; ऐसा लगता है जैसे वह हारमोनियम बजा रहा हो, क्या जबरदस्त मसल मेमोरी है! एक अन्य यूज़र ने लिखा कि ज़िम्मेदारी हावी रही… जबकि हुनर पीछे रह गया.