Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बंदर के डर से पूरी गली हो गई खाली, दादी की दादागिरी भी फेल; आप मत देखना यह वीडियो

बंदर के डर से पूरी गली हो गई खाली, दादी की दादागिरी भी फेल; आप मत देखना यह वीडियो

Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का वीडियो वायरल है. कुछ लोग इस पर चिंता जता रहे हैं तो कुछ की हंसी नहीं रुक रही है.

Written By: JP YADAV
Last Updated: 2026-04-01 12:26:07

Mobile Ads 1x1

Monky Attack Viral Video: बंदरों की प्रकृति ही उत्पात किस्म की होती है. ज्यादातर बंदर लोगों के साथ बुरा बर्ताव ही करते हैं. ज्यादातर बार बंदरों के झुंड में घरों में घुस जाते हैं. इस दौरान सामान और कीमती चीजें छीनकर भाग जाते हैं तो कुछ लोगों को परेशान करने के लिए हमला भी करते हैं. कई जगहों पर तो फसलों को भी बर्बाद कर देते हैं. इस दौरान 100 से 150 बंदरों का झुंड आता है. और  भारी नुकसान करके भाग जाता है. अब तो लोगों पर हमला करने से भी बंदर नहीं चूकते हैं. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग महिला  घर के बाहर एक बंदर को भगाने की कोशिश करती नजर आ रही है. कुछ देर शांत रहने वाला बंदर अचानक बुजुर्ग महिला पर हमला कर देता है. हालात ऐसे कर देता है कि बुजुर्ग महिला बंदर के डर से भागने के लिए मजबूर हो जाती है. 

क्या है इस वीडियो में

यह पूरा मामला देश की राजधानी दिल्ली के किसी इलाके का बताया जा रहा है. यहां पर एक बुजुर्ग महिला घर के  बाहर खड़ी है. यहां पर बंदर को भगाने के दौरान बंदर बहुत तेजी से उन पर झपट पड़ता है. अचानक हमले से बुजुर्ग दादी मुश्किल में पड़ जाती है. बुजुर्ग महिला पर बंदर के हमले को लेकर वहां मौजूद एक युवक तुरंत मदद के लिए आगे आता है, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर दादी पर हमला कर देता है. 

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक दादी गली में मौजूद बंदर को भगाने की कोशिश कर रही हैं. बंदर शुरू में तो शांत रहता है, लेकिन गली में खड़ी स्कूटी पर उछलता है. दादी उसे डराने के लिए एक पत्थर उठा लेती हैं, लेकिन बंदर कुछ दूर पीछे हटने के बाद हमला बोल देता है.

इंतजार करके करता है हमला

 शुरू में बंदर थोड़ा डरता है, लेकिन फिर हमला करता है. इस दौरान वह दादी से लिपट जाता है. इसके चलते दादी वहां से भागने के लिए मजबूर हो जाती है. यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Ghar Ke Kalesh1
नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है,  अब तक 28 लाख लोगों ने देखा और 6800 लोगों ने इसे लाइक किया है.

(यह  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. https://indianews.in/ इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

MORE NEWS