Underwear Washing Hack: एक वायरल वीडियो ने होटल हाइजीन को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में एक ट्रैवलर दिखाती हैं कि कैसे वह कमरे में उपलब्ध कॉफी मेकर का इस्तेमाल करके अपने अंडरवियर धोती हैं.
जब हम होटल में चेक-इन करते हैं, तो उम्मीद होती है कि हमें कुछ बेसिक सुविधाएं मिलेंगी जैसे ताजे तौलिये, कुछ टॉयलेट्री आइटम्स और जल्दी कॉफी बनाने के लिए केतली या कॉफी मेकर. लेकिन X पर @HustleBitch_ द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एक हैरान करने वाला सवाल उठाता है: वीडियो में TikTok क्रिएटर @tarawoodcox11 दिखाती हैं कि ट्रैवल ‘हैक’ के तहत वह अपने अंडरवियर को होटल कॉफी मेकर में धोती हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप यात्रा पर हैं और पर्याप्त अंडरवियर पैक नहीं किया है, तो हर कमरे में कॉफी मेकर होता है. बस इसे इस्तेमाल करें.’
हैक का तरीका
उन्होंने स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिखाया भी बताया कि अंडरवियर को कॉफी के ग्राउंड वाले हिस्से में रखें, ढक्कन बंद करें और ‘brew’ दबाएं. ‘यह पानी को उबलते तापमान में अंडरवियर पर डालता है,’ वह कहती हैं. इसके बाद वह हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करके कपड़े को सुखाती हैं.वीडियो में वह यह भी बताती हैं कि यह तरीका नया नहीं है. ‘मुझे नहीं पता था कि कितने लोग पहले से इस हैक को जानते हैं. मैंने इसे सालों पहले एक फ्लाइट अटेंडेंट दोस्त से सीखा था.’
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने इस तरीके पर अपनी प्रतिक्रिया दी:
- एक यूजर ने लिखा, ‘अब मैं होटल या फ्लाइट के बारे में सोच भी नहीं सकता’
- दूसरे ने कहा, ‘यह सच में घिनौना है! सोचिए कितनी बार हमने होटल के कॉफी मेकर पर भरोसा किया, और अब पता चला कि कोई अंडरवियर धो चुका है.’
- ‘तीसरे ने लिखा, ‘यह हैक न केवल घिनौना है बल्कि स्वार्थी भी है. होटल के कॉफी मेकर अक्सर गहराई से साफ नहीं किए जाते. सिंक में धोकर सुखाना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.’