<

मजाक- मजाक में ChatGPT से बन गई करोड़पति! फिर किया ऐसा काम बन गई समाज के लिए मिसाल

ChatGPT makes woman millionaire: आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसमें AI की मदद से कैसे एक महिला करोड़पति बन गई और उसके बाद अपनी धनराशि का क्या किया.

Virginia Woman Wins Lottery Using AI: आज के वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसान की हर छोटी- बड़ी समस्या को चुटकियों में दूर कर देता हैं, इस तकनीक ने इंसान की आमतौर पर हर रुप से जिंदगी बदल दी है. ऐसा ही वाक्या अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली एक महिला के साथ हुआ, जिसने उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल कर रख दिया.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कैरी एडवर्ड्स (Carrie Edwards) नाम की महिला ने एक दिन मजाक-मजाक में AI चैटबॉट ChatGPT से लॉटरी के नंबर पूछ लिए. उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था कि यह मजाक उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज लेकर आएगा. 8 सितंबर को कैरी ने वर्जीनिया लॉटरी पावरबॉल ड्रॉ में भाग लिया. उसमें उन्होंने केवल वहीं नंबर लगाए जो उन्हें ChatGPT ने सुझाए थे. किस्मत का खेल भी देखिए, उनके टिकट ने 50 हजार डॉलर यानी 44 लाख रुपये का इनाम अपने नाम किया. इतना ही नहीं, उन्होंने 1 डॉलर खर्च कर Power Play ऑप्शन भी चुना, जिसमें उनका इनाम तीन गुना होकर 150,000 डॉलर यानी 1.32 करोड़ हो गए. पहले तो कैरी को लगा कि यह कोई मजाक या प्रैंक है। लेकिन जब लॉटरी की आधिकारिक पुष्टि हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.

करोड़पति बनने के बाद लिया अनोखा फैसला

जहां आमतौर पर लोग इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद गाड़ी, बंगला, यात्राएं और पार्टियों में पैसे खर्च कर डालते हैं, वहीं कैरी ने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने घोषणा की कि वे पूरी जीत की राशि डोनेट करेंगी. उनका कहना था कि यह मेरे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है. मैं इसे अपने पास नहीं रख सकती. इसका उपयोग समाज की भलाई में होना चाहिए.

किन संस्थाओं को मिलेगा दान

कैरी ने अपनी राशि तीन संस्थाओं को बांटने का फैसला किया है जिसमें:

1. Association for Frontotemporal Degeneration (AFTD) – यह संस्था उनके पति की बीमारी पर शोध करती है.

2. Shalom Farms – जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है.

3. Navy-Marine Corps Relief Society – अमेरिकी सेना के जवानों और उनके परिवारों की मदद करती है.

समाज के लिए मिसाल

कैरी का यह फैसला न केवल वर्जीनिया बल्कि पूरे अमेरिका में चर्चा का विषय बन गया है. एक साधारण महिला, जिसने मजाक में AI से नंबर पूछे और करोड़पति बनी, अब समाजसेवा के लिए करोड़ों दान करके इंसानियत की मिसाल बन गई है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST