Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Watch Video: आतिशबाजी के धमाकों से बिदके दो हाथी, सड़क पर मची भगदड़; जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

Watch Video: आतिशबाजी के धमाकों से बिदके दो हाथी, सड़क पर मची भगदड़; जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

Watch Video: जयपुर स्थापना दिवस में सजे-धजे हाथी अचानक से बेकाबू हो गए. आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Written By:
Published: November 19, 2026 14:05:20 IST
Last Updated: November 19, 2026 14:05:20 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: जयपुर स्थापना दिवस में सजे-धजे हाथी देखकर हर कोई खुश था. इसी बीच अचानक वहां भगदड़ मच गई और खुशी दहशत में बदल गई. आसमान में हो रही भव्य आतिशबाजी की आवाज से दो हाथी बेकाबू हो गए. हाथियों को भागता-दौड़ता देख लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा में है. वीडियो में हाथियों के बिदकने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है.

आतिशबाजी से बिदक गए हाथी

यह घटना बुधवार शाम 18 नवंबर को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर आयोजित स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के दौरान हुई. कार्यक्रम में दीपोत्सव और महाआरती के बाद आतिशबाजी शुरू की गई थी. इसी दौरान तेज धमाकों और शोर से वहां मौजूद दो सजे-धजे हाथी घबरा गए. हाथियों ने अचानक दौड़ना शुरू कर दिया और डिवाइडर तक पार कर गए. उन्हें इस तरह भागता देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.

वायरल वीडियो में दिखी लोगों की घबराहट

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों के अचानक बिदकने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आम लोगों के साथ मीडियाकर्मी और कंटेंट क्रिएटर्स भी अपनी जगह छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. 

नगर निगम ने तुरंत रुकवाई आतिशबाजी

हालात बिगड़ते देख जयपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बिना देर किए आतिशबाजी बंद करवा दी. इसके बाद महावतों ने काफी मशक्कत की और दोनों हाथियों को काबू में  किया. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं मिली.

स्थापना दिवस समारोह में मौजूद थे कई बड़े नेता

स्टेच्यू सर्किल पर आयोजित मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर के मेयर सुनील कोठारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे. स्थापना दिवस के मौके पर दिन में गंगापोल दरवाजे पर क्रेन से भगवान गणेश का पूजन और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई थी. शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर शहनाई वादन का आयोजन हुआ. वहीं शाम को हाथियों के बिदकने के कारण समारोह की खुशियों के बीच कुछ देर के लिए डर का माहौल पैदा हो गया.

ये भी पढ़ें: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल जेल नहीं जाएंगे सपा नेता; ED की याचिका खारिज

MORE NEWS