<

Watch Video: स्टेज पर दूसरी लड़की के साथ डांस कर रहा था बॉयफ्रेंड, तभी पहुंच गई गर्लफ्रेंड; फिर जश्न के बीच मच गया बवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर डांस कर रहे थे. इसी बीच एक लड़की स्टेज पर पहुंचती है और हंगामा शुरू हो जाता है. इसके बाद कुछ लोग उन्हें स्टेज से उतारकर नीचे ले जाते हैं.

Watch Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने डांस और मनोरंजन के माहौल को अचानक लड़ाई के अखाड़े में बदल दिया. शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है. स्टेज पर कुछ युवक-युवतियां मस्ती में डांस कर रहे हैं और सामने मौजूद लोग इस परफॉर्मेंस का आनंद ले रहे हैं. तभी अचानक एक महिला की एंट्री होती है और देखते ही देखते पूरा माहौल तनावपूर्ण हो जाता है. दावा किया जा रहा है कि महिला ने अपने कथित बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ डांस करते देख लिया था.

स्टेज पर पहुंच गई युवती

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर कई लोग मौजूद हैं और डांस परफॉर्मेंस चल रही है. इसी दौरान एक युवक दूसरी लड़की के साथ डांस करता नजर आता है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि वहां मौजूद एक महिला उस युवक की गर्लफ्रेंड थी. बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला की नजर अपने कथित प्रेमी पर पड़ी, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वह सीधे स्टेज पर पहुंच गई. इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया.

डांस फ्लोर बना जंग का मैदान

महिला के स्टेज पर पहुंचते ही माहौल बदलने लगता है. डांस कर रहे लोग परफॉर्मेंस छोड़कर विवाद की तरफ देखने लगते हैं. पहले तीखी बहस होती दिखाई देती है लेकिन मामला यहीं नहीं रुकता. कुछ ही पलों में धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है और आसपास मौजूद लोग भी इस विवाद में शामिल होते नजर आते हैं. वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते दिखते हैं. जिस मंच पर कुछ देर पहले संगीत और तालियों की गूंज थी, वहां अचानक अफरा-तफरी मच जाती है. कार्यक्रम भी लगभग रुक जाता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोग महिला के गुस्से को रिश्ते में भरोसे और सीमाओं से जोड़ रहे हैं, तो कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि किसी के साथ डांस करने पर इस तरह हंगामा करना कितना सही है. वहीं बहुत से लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वो सच में उसकी प्रेमिका थी या मामला कुछ और था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

હાથી સિમેન્ટ–સિધ્ધી સિમેન્ટે લોન્ચ કરી એડવાન્સ્ડ કન્સ્ટ્રક્શન કેમિકલ્સની નવી રેન્જ

નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…

Last Updated: November 18, 2026 18:55:30 IST

प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश

Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:48:47 IST

शादी के 5 महीने बाद खूनी खेल! पत्नी से विवाद के बीच युवक के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला, मौत

Bihar Crime News: बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ महीने…

Last Updated: November 18, 2026 18:02:13 IST