Ajay Par Baba Video: छतरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें अजय पार बाबा युवक की पत्नी और उसके बच्चे को लेकर चौंकाने वाला दावा करते नजर आ रहे हैं. युवक अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर मन में उठ रहे शक के साथ बाबा अजय पार के पास पहुंचा था.
अजय पार बाबा ने युवक को क्यों दे डाली दूसरी शादी की सलाह?
Ajay Par Baba Viral Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें अजय पार बाबा युवक की पत्नी और उसके बच्चे को लेकर चौंकाने वाला दावा करते नजर आ रहे हैं. युवक अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर मन में उठ रहे शक के साथ बाबा अजय पार के पास पहुंचा था. इस दौरान बाबा ने न केवल उसके शक को सही बताया, बल्कि यह भी कह दिया कि वह दूसरी शादी कर ले. सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से वायरल हो रही है.
वीडियो में बाबा अजय पार युवक से कहते सुनाई देते हैं कि तुम इस शक से आए हो कि बच्चा तुम्हारा नहीं है. तुम्हारा शक सही है, यह बच्चा तुम्हारा नहीं है. बाकी कोई लड़ाई-झगड़े वाली बात नहीं, वह तुम्हारा नहीं, दूसरे जन का है. तुम्हारी पत्नी का दूसरे जन से संबंध है.
बाबा की यह बात सुनकर युवक उनसे उस व्यक्ति के बारे में पूछता है. वह जानना चाहता है कि क्या वह शख्स उसके गांव का है या उसकी पत्नी के मायके की तरफ का. इस पर बाबा जवाब देते हैं कि वह व्यक्ति उसके गांव का नहीं है, बल्कि कोई दूसरा है. लेकिन, मैं उस व्यक्ति के बारे में तुम्हें नहीं बताऊंगा, वरना तुम उसे मार दोगे.
अजय पर बाबा ने कहा व्यक्ति से तुम्हारा बच्चा नहीं है पत्नी किसी और से प्यार करती है तुम दूसरी शादी कर लोक्या बाबा जी यह भी बताने लगे की कौन किसका बाप है और कौन किसका बच्चा#रोटीकपड़ा_शिक्षाचिकित्सा_मकान https://t.co/OIcGSmqwLB
— 𝘀𝗼𝗻𝘂𝘆𝗮𝗱𝗮𝘃 (@yadavsonur4) November 18, 2026
इसके बाद बाबा युवक से कहते हैं कि और सुनो, शादी तो हो गई है, तुम उसके चक्कर में मत रहे. उसके दूसरे के साथ संबंध हैं, गलत लक्षण हैं. ऐसे में तुम उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लो.
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…
Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Bihar Crime News: बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ महीने…
Kal Ka Rashifal 19 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
IND vs NZ 1st Test Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19…
बॉयफ्रेंड के साथ 4 महीने बिताने के बाद महिला ने पूर्व पति से दोबारा शादी…